Breaking News

प्रमुख सचिव से Municipal कर्मचारियों ने की वार्ता

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उ.प्र. के महामंत्री अशोक गोयल की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज संगठन के प्रतिनिधि मण्डल की प्रमुख सचिव से हुई विस्तार से वार्ता एवं आश्वासन के बाद स्थगित हो गई। प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह से स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उ.प्र.प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश कौशिक, महामंत्री अशोक गोयल, Municipal कर्मचारी संघ लखनऊ के अध्यक्ष आनंद वर्मा, महामंत्री रामअचल और सरवन तिवारी तथा ललित त्यागी मिले और उन्हें आठ सूत्रीय मांगों से विस्तार से अवगत कराया।

Municipal महापौर ने जूस पिलाकर खत्म कराई भूख हड़ताल

निगम कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने के बाद कर्मचारियों में खुशी दिखी। वहीं कर्मचारियों की जारी भूख हड़ताल को त्वरित कार्रवाई के उपरान्त महापौर संयुक्ता भाटिया ने जूस पिलाकर समाप्त कराया।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...