Breaking News

Amit Shah ने टीडीपी द्वारा एनडीए से नाता तोड़ने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Amit Shah ने चंद्रबाबू नायडू के एनडीए से नाता तोड़ने वाले कदम को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया है।
हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को एक खत के ज़रिये इस बात का जिक्र किया।

Amit Shah का पत्र

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को लिखे पत्र में लिखा की “चंद्रबाबू नायडू का यह फैसला पूरी तरह से राजनीत‍ि से प्रेर‍ित है।
इसमें प्रदेश के व‍िकास को तो पूरी तरह से दरक‍िनार सा कर द‍िया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही आंध्र प्रदेश के लोगों की जरूरतो और वहां की जनता की आवाज को उठाया है।”

उन्होंने कहा की “आज भी मोदी सरकार आंध्र प्रदेश के विकास को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उनकी पार्टी लगातार तेलगु लोगों और तेलगु राज्य के हित के बारे में सोचती है। यह भी सच है क‍ि भारतीय जनता पार्टी विकास और काम करने की राजनीति में भरोसा रखती है।”

क्यों टूटा टीडीपी और एनडीए का गठबंधन

ज्ञात हो की टीडीपी की मांग थी की आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाये। जिसको भाजपा नहीं चाहती। टीडीपी का कहना था क‍ि केंद्र सरकार ने 2014 में आंध्र प्रदेश के बंटवारे के समय उसे विशेष राज्य का दर्जा देने जैसे और भी कई वादे क‍िए थे जिसको भाजपा सरकार ने पूरा करने से इनकार कर दिया।
इसी के बाद टीडीपी और एनडीए का गठबंधन टूट गया। यहां तक की टीडीपी ने लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया।

About Samar Saleel

Check Also

मां सफाईकर्मी तो पिता चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी, नौवीं बार में पास की UPSC सिविल सेवा परीक्षा

मुंबई : सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी- ...