हाल ही में गोवा में प्री-एगेंजमेंट सेरेमनी के बाद दुनिया के सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी की मुहर लग गयी है। जल्द ही आकाश अम्बानी के शादी श्लोका मेहता (Shloka mehta) के साथ होगी। हालाँकि सोशल मीडिया पर आ रहे तस्वीरों के बाद भी दोनों परिवारों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। आइये जानते हैं श्लोका मेहता और उनके परिवार के बारे में –
कौन हैं Shloka mehta ?
- बता दें की श्लोका ने अपनी शुरुआती पढाई धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की।
- इसके बाद उन्होंने प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपॉलिजी की पढ़ाई की।
- श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ से मास्टर्स किया।
- पढाई पूरी करने के बाद वह भी बिजनेस की दुनिया में शामिल हो गईं।
- श्लोका मेहता ने 2014 में रोसी ब्लू फाउंडेशन में डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली।
- साथ ही श्लोका मेहता सामाजिक कार्यों में भी इनवॉल्व रहती हैं।
- श्लोका एनजीओ की मदद का काम करने वाली कनेक्टफॉर नामक संस्था में को-फाउंडर भी हैं।
पूरा अंबानी परिवार श्लोका के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा
- हाल ही में बीते शनिवार को गोवा में एक पांच सितारा रिजॉर्ट में मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी श्लोका मेहता की प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी हुई।
- इसके बाद अब बीते रविवार की शाम को श्लोका व आकाश समेत पूरा अंबानी परिवार मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा।
- मुकेश अंबानी के साथ पत्नी नीता अंबानी, बेटी ईशा अंबानी, छोटा बेटा अनंत भी मौजूद था।
- सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची श्लोका मेहता ने इस दौरान पीले रंग की पोशाक पहनी थीं।
- इस दौरान नीता अंबानी होने वाली बहू श्लोका का हाथ पकड़े भी नजर आईं।
शादी की डेट फाइनल होने पर शेयर किया जायेगा
- अम्बानी परिवार के करीबी के मुताबिक अभी आकाश और श्लोका की शादी की कोई डेट नहीं पड़ी है।
- उन्होंने कहा की जब भी डेट फाइनल होगी तो परिवार इस गुड न्यूज को हमेशा की तरह शेयर करेगा।
- बता दें कि आकाश अंबानी श्लोका मेहता दोनों कारोबारी परिवार से होने से एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते हैं।
- 27 साल के आकाश रिलायंस जियो के बोर्ड सदस्यों में शामिल हैं।
दिसंबर में शादी होने के कयास
- बता दें की आकाश ने श्लोका मेहता को प्रपोज किया।
- इस खास मौके पर माता-पिता मुकेश और नीता अंबानी के अलावा, दादी कोकिलाबेन समेत अन्य रिश्तेदार भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं।
- वहीं आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी आने वाले दिसंबर के पहले सप्ताह में होने की चर्चा है
अम्बानी व मेहता परिवार ने नहीं की पुष्टि
सोशल मीडिया पर खबर आने के बाद भी अभी किसी परिवार ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। हालाँकि गोवा के इवेंट की तस्वीरें बाहर आने के बाद भी अभी परिवार की तरफ से कोई बात सामने नहीं आयी है।