Breaking News

बेटे को तैमूर नहीं नए नाम से बुलाती हैं करीना

अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता सैफ अली खान के बेटे तैमूर को लेकर काफी बहस चली। दोने के बेटे तैमूर के नाम को लेकर काफी मजाक भी बना,लेकिन करीना कपूर ने इस नाम का काफी सपोर्ट किया। बेटे तैमूर को खुद करीना ही नए नाम ‘लिटिल जॉन’ से बुलाती हैं। हालांकि करीना कपूर खान ने इस नाम से बुलाने का कारण नहीं बताया है। उन्‍हें यह लग रहा है कि आखिर करीना अब उसे तैमूर नाम से क्‍यो नहीं बुलाती हैं।

बीते साल 20 दिसंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एक बच्चे को जन्म दिया था। सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने इस बच्‍चे का नाम प्‍यार से नाम तैमूर रखा था। जब लोगों को बच्‍चे का नाम तैमूर लोगों रखे जाने का पता चला तो इसका काफी विरोध हुआ। लोगों ने तैमूर नाम को लेकर खूब मजाक भी बनाया। जिसको लेकर सैफ काफी परेशान भी हुए। अब जबकि खुद करीना ही बेटे को तैमूर कि जगह जॉन के नाम से पुकारने लगी हैं तो उनके प्रशंसकों का सकते में रहना लाजमी है। लोगों के मन में यह सवाल है क्या करीना भी बेटे का नाम बदलने के पक्ष में हैं!!

About Samar Saleel

Check Also

फिर दिखा किंग खान का खास अंदाज, केकेआर के खिलाड़ी सुनील नरेन के साथ बिताया कीमती वक्त

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान हर तरह से अपनी टीम के खिलाड़ियों के ...