Breaking News

गैंगरेप का आरोपी गायत्री गिरफ्तार

लखनऊ.गैंगरेप के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को पुलिस और एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि करते हुए एडीजी (लॉ एंड आर्डर) ने बताया कि गैंगरेप और यौन शोषण के आरोप में फरार चल रहे गायत्री प्रजापति को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके बेटे अनुराग व भतीजे सुरेंद्र को कल ही हिरासत में ले लिया था।उनसे पूछताछ के बाद ही सीओ हजरतगंज व आलमबाग की टीम ने फरार साथियों पिंटू सिंह उर्फ अमरेन्द्र सिंह, रूपेश और विकास वर्मा को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस पहले ही गायत्री प्रजापति के गनर चन्द्रपाल, लेखपाल अशोक तिवारी व आशीष शुक्ला को गिरफ्तार कर चुकी है।

क्या था मामला:

18 फरवरी को अमेठी से सपा के टिकट पर विधायकी का चुनाव लड़े गायत्री प्रजापति व उनके छह साथियों के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में रिपोर्ट लिखाई गई थी।चित्रकूट की एक महिला की तहरीर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि गायत्री के सरकारी आवास पर उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया गया,और फिर उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से गायत्री फरार चल रहा था जिसे आज लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...