Breaking News

Neerav Modi का बंगला डायनामाइट से गिराया

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी Neerav Modi के अलीबाग स्थित आलीशान बंगले को डायनामाइट से विस्फोट कर गिरा दिया गया है। जिला कलेक्टर की निगरानी इस बंगले को गिराने के लिए अधिकारियों ने डायनामाइट स्टिक का इस्तेमाल किया।

Neerav Modi के इस बंगले को

पिछले एक महीने नीरव मोदी Neerav Modi के इस बंगले को गिराने की कोशिश की जा रही है। मगर, यह बंगला इतना मजबूत है कि अब इसे ढहाने के लिए डायनामाइट का इस्तेमाल किया जाएगा। मुंबई से 90 किलोमीटर दूर किहिम बीच पर समुद्र किनारे नीरव मोदी का ये बंगला 33 हजार वर्ग फीट में बना है।

रूपायन नाम के इस बंगले में कभी नीरव मोदी की आलीशान और भव्य पार्टियां हुआ करती थीं।इस बंगले की लागत करीब 100 करोड़ रुपए है। प्रशासन के मुताबिक, यह बंगला अवैध तरीके और तटीय मानदंडों का उल्लंघन कर बनाया गया था। लिहाजा, इसे गिराया जा रहा है। गुरुवार को बंगले की पिलर्स में छेद कर डायनामाइट लगा दिया गया था। इन्हें एक रिमोट से जोड़ा गया था।

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने इस बंगले को 13 हजार करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले मामले में जब्त किया था। जब प्रशासन ने इस बंगले को गिराने का फैसला किया तो ईडी ने हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की थी। हालांकि बाद में इसे स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया गया। पिछले महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र सरकार ने इस बंगले को गिरान की जानकारी दी थी।
बंगले के अवैध निर्माण के खिलाफ साल 2009 में एक याचिका दायर की गई थी। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस बंगले को गिराने की कार्रवाई की जा रही थी। बता दें कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर पीएनबी से 13 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का है। फिलहाल दोनों देश छोड़ कर भाग गए हैं। उन्हें वापस देश में लाने के लिए सरकार कोशिश कर रही है और दोनों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की जांच चल रही है।

 

About Samar Saleel

Check Also

‘कोई ऐसा कुछ न करे, जिसका फायदा BJP को हो’, सांगली सीट पर दावा ठोक राउत का कांग्रेस पर निशाना

महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट को लेकर महा विकास अघाड़ी गठबंधन (एमवीए) में खींचतान बनी ...