Breaking News

Nirhua का गाना मचा रहा है धमाल

नई दिल्ली। होली का त्योहार हो और भोजपुरी म्यूजिक की बात न हो, ऐसा कैसे संभव है। भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल, दिनेश लाल यादव निरहुआ Nirhua और रितेश पांडे के गाने इस सीजन में टॉप पर बने हुए हैं। बता दें कि, होली के मस्तीभरे गाने रिलीज करने में वेब म्यूजिक अव्वल नम्बर पर बना हुआ है।

वेब म्यूजिक ने लगभग दो सौ नए गायकों के होली गीत को इस खास मौके पर रिलीज किया है। इनमें पवन सिंह और रितेश पांडे के अलावा अक्षरा सिंह के होली गीत प्रमुख है। नए गायकों को मौका देने में स्पीड रेकॉर्ड भोजपुरी और री ट्यून भी प्रमुख रही।

Nirhua की म्यूजिक कंपनी

निरहुआ Nirhua की म्यूजिक कंपनी निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड से भी शानदार इस होली गीतों को रिलीज किया गया। इस कंपनी ने निरहुआ के साथ ही प्रवेश लाल के भी सबसे अधिक गाने रिलीज किए हैं। इस कंपनी की ओर से रिलीज किए गए गानों की सबसे खास बात ये है कि इसके कुछ गानों में एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी अपनी आवाज दी है। इतना ही नहीं पहली बार एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने भी होली के गाने गाए हैं।

होली के मौके को भुनाने के लिए खेसारी लाल ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी ओर से लगभग चालीस होली गीत आए हैं और हर एक गीत उन्होंने डेढ़ से दो लाख रुपए के बीच म्यूजिक कम्पनियों को बेचा। इस तरह अगर हम बात करें पवन सिंह की तो उन्होंने भी इसी रेट पर अपने गाने बीचे हैं। वहीं, रितेश पांडे ने 80 हजार से एक लाख के बीच अपने गीत बेचे।

 

About Samar Saleel

Check Also

सलमान खान के घर पर फायरिंग से लेकर दोनों आरोपी की गिरफ्तार तक, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बीते दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, रविवार सुबह ...