Breaking News

BJP ने प्रदेश का किया बेड़ा गर्क : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि BJP भाजपा ने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है। चारों ओर अराजकता का माहौल है। तमाम तरह के माफियाओं-शिक्षा माफिया, खनन माफिया, अपराधिक माफिया के हाथों में कानून कैद है। मुख्यमंत्री जी शांति व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे कर रहे है पर हकीकत यह है कि भाजपा राज में अपराधिक मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। दो वर्ष में राज्य सरकार और पांच वर्ष की केन्द्र सरकार की नीतियों का दुष्परिणाम यह हुआ है कि देश-प्रदेश का विकास अवरूद्ध हो गया है।

BJP नेता अपनी रैलियों में

भाजपा BJP नेता अपनी रैलियों में सिर्फ विपक्ष पर हमलावर रहते हैं। अपनी तमाम कमियों के लिए वे विपक्षी सरकारों को दोषी ठहराते हैं पर यह नहीं बताते हैं कि केन्द्र में सत्ता के पांच सालों में उन्होंने क्या किया और उत्तर प्रदेश में दो वर्ष बीत गए उनकी कौन सी योजना जमीन पर उतरी है? किसान, नौजवान, महिलाएं, छात्र-छात्राएं सभी उत्पीड़न के शिकार हैं। दोनों सरकारों की उपलब्धियां शून्य है। केवल अनर्गल आरोपों और झूठ-फरेब के सहारे वे चुनावी वैतरणी पार करने का भ्रम पाल बैठे हैं।

63 लोग फर्जी एनकाउण्टर में

गृहमंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सांप्रदायिक घटनाएं और मौते हुई हैं। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में 195 साम्प्रदायिक घटनाओं को दर्ज किया गया जिसमें 44 लोग मरे और 540 घायल हुए। सबसे ज्यादा 63 लोग फर्जी एनकाउण्टर में मारे गए। एनकाउण्टर के नाम पर निर्दोष गरीबों को शिकार बनाया गया।

उत्तर प्रदेश में भाजपा की हर मोर्चे पर विफलता जग जाहिर है। समाजवादी सरकार में प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था और अवस्थापना सुविधा के विस्तार का काम किया गया था। एक्सप्रेस-वे और मेट्रो रेल जैसी परियोजनाओं को समय से पहले पूरा कर लिया गया था। तीर्थ स्थलों के सुंदरीकरण और विकास का काम भी समाजवादी सरकार में हुआ था। ब्रज क्षेत्र के विकास को भी महत्व दिया गया। मथुरा में सब काम समाजवादी सरकार में ही हुए हैं। मथुरा- वृंदावन में 24 घंटा विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई थी। ब्रज क्षेत्र में आज जो भी विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं वे सब समाजवादी सरकार के कार्यकाल में हुए थे।

 

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुआ रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण के साक्षी बने करोड़ों रामभक्त

500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद निर्मित भव्य महल में मना रामलला का पहला ...