Breaking News

कानपुर से जोशी का टिकट काटा,वरुण और मेनका गांधी की बदली सीट

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक कानपुर से बीजेपी के वर‍िष्‍ठ नेता मुरली मनोहर जोशी की जगह सत्‍यदेव पचौरी को उम्‍मीदवार बनाया गया है। जबकि मंगलवार को बीजेपी में शामिल हुई जयाप्रदा को बीजेपी ने रामपुर से पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है।

रामशंकर कठे‍र‍िया को आगरा की जगह इटावा से

इसके अलावा रामशंकर कठे‍र‍िया को आगरा की जगह इटावा से पार्टी उम्‍मीदवार बनाया गया है। वहीं पार्टी ने वरुण गांधी को सुल्‍तानपुर से पीलीभीत और मेनका गांधी को पीलीभीत की बजाय सुल्‍तानपुर से चुनाव लड़ाने की घोषणा की है। यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय को चंदौली से टि‍कट दिया गया है। बीजेपी ने इस सूची में 39 उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है। जिनमें 29 नाम सिर्फ यूपी से और बाकि के 10 उम्‍मीदवार पश्चि‍म बंगाल से हैं।

पश्‍चि‍म बंगाल के घोषित 10 सीटों में

पश्‍चि‍म बंगाल के घोषित 10 सीटों में बहरामपुर से कृष्‍णा जौरदार आर्या, मुर्शिदाबाद से हुमायुं कबीर, रानाघाट से मुकुट मणि अधिकारी, बानगांव से शांतनु ठाकुर, डायमंड हार्बर से निलांजन रॉय, रंतिदेव सेनगुप्‍ता को हावड़ा से,जॉय मुखर्जी को उलुबेरिया से,देबाशीष सामंत को कांठी से, सुभाष सरकार को बांकुरा से और रामप्रसाद दास को बोलपुर से पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है।

जान‍ें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
जयप्रदा                        रामपुर
वरुण गांधी                   पीलीभीत
मेनका गांधी                  सुल्‍तानपुर
रेखा वर्मा                      धौरहरा
ब्रजभूषण शरण सिंह     कैसरगंज
दद्दन मिश्रा                   श्रावस्‍ती
क्रांतिवर्धन सिंह            गोंडा
जगदंबिका पाल           डुमरियागंज
हरीश द्ववेदी                बस्‍ती
पंकज चौधरी               महाराजगंज
विजय दुबे                   कुशीनगर
कमलेश पासवान        बांसगांव
मुकेश राजपूत             फर्रुखाबाद
रामशंकर कठेरिया      इटावा
रविंद्र कुशवाह             सलेमपुर
वीरेंद्र सिंह मस्‍त          बलिया
मनोज सिन्‍हा               गाजीपुर
महेंद्रनाथ पांडेय         चंदौली
सुब्रत पाठक              कन्‍नौज
सत्‍यदेव पचौरी           कानपुर
देवेंद्र सिंह भोले         अकबरपुर
भानु प्रताप वर्मा         जालौन
पुष्‍पेंद्र सिंह चंदेल       हमीरपुर
साध्‍वी निरंजन ज्‍योति फतेहपुर
विनोद सोनकर          कौशांबी
रीता बहुगुणा जोशी    प्रयागराज
पुष्‍पेंद्र रावत               बाराबंकी
लल्‍लू सिंह                 अयोध्‍या
अक्षयवर लाल गौड़   बहराइच

About Samar Saleel

Check Also

शिक्षा और परीक्षा में अव्वल आती लड़कियां, पंजाब की ये तीन बेटियां बनी मिसाल

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 10वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। ...