Breaking News

Nirhua की पॉलिटिक्स में एंट्री

भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री में दिनेशलाल यादव ’निरहुआ Nirhua सक्‍सेस की गारंटी माने जाते हैं। भोजपुरी सिनेमा के इस सुपरस्टार ने राजनीति में कदम रख लिया है। उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है और पार्टी उन्हें आजमगढ़ से टिकट दे सकती है।

Nirhua की लोकप्रियता

आज निरहुआ Nirhua की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि उनके नाम से ही फिल्मों के नाम तय किए जा रहे हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ ही एक ऐसे एक्टर हैं कि उनके नाम से भोजपुरी में कई फिल्में बनीं और अब उनका सिक्वल बन रहा है। निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ सटल रहे, निरहुआ चलल ससुराल और अब निरहुआ चलल अमेरिका। आज भोजपुरी के स्टार कहे जाने वाले निरहुआ की लाइफ काफी स्ट्रगल वाली रही है। कभी उनके घर में एक साइकिल तक नहीं थी और अब भोजपुरी के स्टार बन जाने के बाद वे एक फिल्म के 50 लाख रुपए से ज्यादा फीस लेते हैं। वे साल 2012 में बिग बॉस 6 के प्रतिभागी भी रहे हैं।

वे गाजीपुर के टंडवा गांव के रहने वाले हैं। जब वे छोटे थे तब उनके घर की माली हालत ठीक नहीं थी। एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पिता की मासिक आमदनी महज 3500 रुपए होती थी और इसी में सात लोगों का परिवार चलता था।
घर चलाने के लिए और पैसे चाहिए थे इसीलिए उनके पिता अपने दोनों बेटों को लेकर कोलकाता चले गए। इस दौरान उन्होंने पत्नी और तीन बेटियों को गांव में ही छोड़ दिया था। कोलकाता में निरहुआ ने काफी संघर्ष किया। वे एक झोपड़पट्टी में अपने पिता और भाई के साथ रहे। इस दौरान उनके पिता मजदूरी कर 3500 रुपए कमाते थे।

 

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...