Breaking News

अयोध्‍या विवाद कांग्रेस की देन : इकबाल अंसारी

अयोध्‍या। बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की वजह से अयोध्‍या विवाद हल नहीं हो पाया। उसने हमेशा हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाने का काम किया। अयोध्‍या में प्रियंका गांधी सिर्फ राजनीति कर रही हैं। अयोध्या आने के पीछे प्रियंका का मकशद महज राजनीति करना है।

विवाद सुलझाने के लिए 3 सदस्यीय समिति से मध्यस्थता कराए जाने

उल्‍लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय ने बीते 8 मार्च को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद अयोध्या विवाद मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए तीन सदस्यीय समिति से मध्यस्थता कराए जाने का आदेश दिया था। समिति के अध्यक्ष सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एफ.एम.आई. कलीफुल्ला हैं। उनके साथ आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर व वरिष्ठ वकील श्रीराम पंचू इसके सदस्य हैं। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय पैनल ने बीते 13 मार्च को बाबरी मस्जिद-रामजन्मभूमि विवाद को सुलझाने के लिए अपनी पहली बैठक फैजाबाद में की।

भगवान राम का जन्मस्थान निष्ठा व मान्यता का विषय

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने आदेश में कहा था,”हमने विवाद की प्रकृति पर विचार किया है। इस मामले में पक्षकारों के बीच सर्वसम्मति की कमी के बावजूद, हमारा विचार है कि मध्यस्थता के जरिए विवाद को सुलझाने का एक प्रयास किया जाना चाहिए। “मुस्लिम वादकारियों ने मध्यस्थता पर सहमति जताई थी,लेकिन हिंदू वादकारियों ने इसका विरोध किया। हिंदू पक्ष ने कहा था कि उनके लिए भगवान राम का जन्मस्थान निष्ठा व मान्यता का विषय है और वे इस मध्यस्थता में विपरीत स्थिति में नहीं जा सकते।

About Samar Saleel

Check Also

बिल गेट्स ने की भारत की ‘डिजिटल सरकार’ की तारीफ, पीएम मोदी ने एआई पर रखा अपना नजरिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से अपने आवास पर मुलाकात की। ...