Breaking News

MLA अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी का किया जोरदार स्वागत

रायबरेली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi का रायबरेली से अयोध्या जाते समय सदर विधायक अदिति सिंह MLA Aditi Singh ने हजारों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अमावां विकास खण्ड के तकिया बाजार पर भव्य स्वागत किया।

सदर विधायक ने पुष्पमाला भेंट कर

पूर्वाहन दस बजे प्रियंका गांधी का काफिला भुएमऊ स्थित गेस्ट हाऊस से जैसे ही तकिया बाजार पहुंचा,वहां पर पहले से उनके स्वागत में उपस्थित सदर विधायक ने पुष्पमाला भेंट कर उनका स्वागत किया तत्पश्चात प्रियंका गांधी का स्वागत उपस्थित महिलाओं और नागरिकों ने पुष्पमाला पहनाकर किया।

जनसमुदाय को स्वागत करने के लिए

प्रियंका गांधी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिनंदन स्वीकार किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने आये हुए जनसमुदाय को उनका भव्य स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया। क्षेत्रीय जनता ने श्रीमती गांधी के सरल स्वभाव को काफी सराहा और उन्हें अपने बीच पाकर काफी गौरवान्वित महसूस किया।

रत्नेश मिश्रा
रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

सुलझा हुआ, सेवाभावी नेता राम नाईक: सुमित्रा महाजन

• 90 वर्ष पूर्ति पर राम नाईक का अभिनंदन समारोह अत्यंत सुलझा हुआ, सेवाभावी संघ ...