Breaking News

Cambridge analytica डाटा चोरी में मामले की जड़े कांग्रेस से जुड़ी

Cambridge analytica फर्म डाटा मामले कांग्रेस के संबंधों की चर्चा तेजी से सामने आ रही है। यही नहीं इसके लिए दावा भी किया जा रहा है और तथ्य भी पेश किये जा रहे हैं। जिसमें कांग्रेस के ही बागी नेता शहजाद पूनावाला ने एक रिपोर्ट रिलीज़ करते हुए दावा किया है कि कैम्ब्रिज एनालिटिका ने कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव मैनेजमेंट के लिए पिच तैयार की थी। इस खुलासे के बाद कांग्रेस के कई अन्य राजफास हो सकते हैं।

Cambridge analytica, द पाथ आॅफ द 2019 लोकसभा

कैम्ब्रिज एनालिटिका ने 49 पेज की एक रिपोर्ट तैयार की थी। जिसका नाम डेटा ड्रिवन कैंपेन, ‘द पाथ ऑफ द 2019 लोकसभा’ है। इस रिपोर्ट को अगस्त 2017 में तैयार किया गया था और कांग्रेस आलाकमान के सामने पेश किया गया था। जबकि कांग्रेस पार्टी मामले पर कुछ भी कहने से दूरी बनाते हुए कन्नी काट रही है।

  • इसके साथ कांग्रेस पार्टी कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ अपने संबंधों से इनकार कर रही है।

डेटा का मकसद माइनिंग, नेशनल डेटा एनालिसिस, डेटा ड्रिवन कैंपेन, मीडिया मॉनीटिरिंग

कैम्ब्रिज एनालिटिका के पूर्व सीईओ एलेक्ज़ेंडर निक्स ने इस प्लान को तैयार किया था। जिसमें कर्नाटक, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के प्लान का पूरा डाटा मौजूद है। इसके साथ राष्ट्रीय स्तर पर लोगों का डेटा किस से तैयार किया जाए इस पर प्लान पेश किया था। पूरे रिसर्च पर कुल कीमत 3,89,460 डॉलर बताई गई है। जबकि पूनावाला ने दावा करते हुए कहा कि ये डील लगभग 200 से 500 करोड़ रुपए के बीच की गई थी।

  • इस एनालिसिस का पूरा मकसद डेटा माइनिंग, नेशनल डेटा एनालिसिस, डेटा ड्रिवन कैंपेन, मीडिया मॉनिटिरिंग करने के साथ अन्य कई प्लानों को एक साथ अंजाम देना था।

इंजीनियर वेबसाइट, मोबाइल एप्स, ट्विटर, फेसबुक के माध्यम से डेटा एकत्र सीधे कांग्रेस से जुड़ेंगे

कैम्ब्रिज एनालिटिका की रिपोर्ट के अनुसार कैंपेन के माध्यम से डेटा चोरी किया जाता है। इसके साथ डेटा इंजीनियर वेबसाइट, मोबाइल एप्स, ट्विटर, फेसबुक के जरिए डेटा को इक्ट्ठा करेंगे। इसके साथ वह जैसे ही कांग्रेस की वेबसाइट पर आएंगे या फिर कांग्रेस के कार्यकर्ता से जुड़ेंगे तो उनकी डिटेल खुद ही रिकॉर्ड हो जाएगी। पूनावाला ने दावा किया है कि ये प्रेजेंटेशन एलेक्जेंडर निक्स ने राहुल गांधी के सामने पेश किया था।

  • कैम्ब्रिज एनालिटिका के पूर्व कर्मचारी रहे क्रिस्टोफर विली ने डेटा लीक से जुड़े कई खुलासे किये थे।
  • इसके साथ उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि भारत में रहकर उन्होंने काफी काम किया और उसका यहां ऑफिस भी था।
  • विली ने ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स कमिटी के सामने अपना बयान दिया था।
  • विली ने कैम्ब्रिज एनालिटिक के साथ काम करने वाली पार्टियों का नाम लेते हुए भारत की कांग्रेस पार्टी का भी नाम लिया था।
निलंबित सीईओ एलेक्सजेंडर निक्स के दफ्तर में कांग्रेस का पोस्टर

कैम्ब्रि‍ज एनालिटिका के निलंबित सीईओ एलेक्सजेंडर निक्स के लंदन स्थित दफ्तर में कांग्रेस का पोस्टर दीवार पर चिपका है। जिसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था।

  • यह वीडियो जर्नलिस्ट और टेक ब्लॉगर-जेमी बार्लेट की बनाई गई डॉक्यूमेंटरी में भी शामिल रहा था।

About Samar Saleel

Check Also

मां सफाईकर्मी तो पिता चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी, नौवीं बार में पास की UPSC सिविल सेवा परीक्षा

मुंबई : सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी- ...