Breaking News

Robbery : बिना कपड़ों के घर में घुसकर डाली डकैती

फ़िरोज़ाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के निवासी तहसीलदार के घर एक अनोखी Robbery डकैती का मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने नग्न अवस्था में डकैती डाली, जिसमे 2 महिलाओ सहित 6 लोग घायल हैं।

Robbery का अनोखा मामला

शिकोहाबाद क्षेत्र के 60 वर्षीय तहसीलदार के यहाँ बीती देर रात 12 बजे के बाद लुटेरों ने छत के रास्ते प्रवेश किया। तहसीलदार के अनुसार डकैतों की संख्या तीन और सभी पूर्ण नग्नावस्था में चेहरे पर नकाब लगाकर हाथ में तमंचा लिए आये थे। सबसे पहले जब वे सीढ़ियों से उतरे तो उनका कमरा था उन्हें भनक होने पर बाहर निकले तो हमला बोल दिया और मारपीट कर बंधक बनाया।
उसके बाद उनके पुत्रवधु 35 वर्षीय कान्ती देवी पत्नी धर्मेन्द्र के कमरे का  दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश कर गए और हमला बोला और मारपीट कर बंधक बनाया।
उसके बाद उसके बगल में ही किरायेदार मटसैना क्षेत्र दतावली निवासी 25 वर्षीय ममता पत्नी हेमराज एवं उसके तीन बच्चों व एक भतीजे पर हमला बोला। भतीजे सूरज के सिर पर तमंचा की बट मार घायल कर दिया। बदमाशों ने यहां भी बंधक बनाने के बाद मारपीट करते हुए कहर बरसाया।

लाखों की लूट कर हुए फरार

पुत्रवधु और किरायेदार दोनों के ही पति बाहर कार्य करते हैं। इसके बाद ममता के यहाँ से चार सोने की चूड़ी, तीन जोड़ी कुण्डल, एक कॉलर, मंगलसूत्र, नगद पांच हजार, कुल सोना करीब 12 तोला और मकान मालिक के यहाँ से भी करीब नौ तोले सोने के जेवरात और 15 हजार नगद करीब ले गए।

उनके जाने के बाद परिजनों ने डायल 100 और थाना पुलिस को सूचना दी, सभी को तड़के मेडिकल के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद लाया गया। तहसीलदार, कान्ती देवी, ममता, सूरज और दो बच्चों सहित करीब छह घायल हैं। घटना को लेकर चर्चा रही कि डकैत पूर्ण नग्नावस्था में और चेहरे पर नकाब लगाकर आये ताकि चेहरा कोई पहचान नहीं पाये और नग्नावस्था में देख परिजन वैसे ही घबरा जाएँ। फिलहाल ये सारी जानकारी मकानमालिक ने दी है, पुलिस डकैतों की खोजबीन कर रही है।

 

मो० फरमान

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...