Breaking News

PM Modi: एशिया का प्रसिद्ध सीतापुर आंख अस्पताल बनेगा अत्याधुनिक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया के प्रसिद्ध सीतापुर आंख अस्पताल को अत्याधुनिक बनाने के लिए कहा है। PM Modi से बीजेपी विधायक सुरेश राही की बातचीत हुई, इस दौरान पीएम ने जिले के बारे में जानकारी ली। जिसमें विधायक सुरेश राही ने सीतापुर आंख अस्पताल का जिक्र किया। पीएम मोदी ने सीतापुर आंख अस्पताल को विशेष प्राथमिकता देते हुए इसे अत्याधुनिक बनाने बनाने के लिए कहा है। जिससे आंख अस्पताल का कायाकल्प होने के बाद अब नेत्र रोगियों को अत्याधुनिक बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। डॉक्टर महेश प्रसाद मेहरे की ओर स्थापित आंख अस्पताल की आज पूरे देश में लगभग 32 शाखाएं संचालित हैं। जिनमें नेत्र रोगियों का उपचार करके उनकी जिंदगी को रोशन किया जा रहा है। लेकिन अस्पताल को अब कायाकल्प करने के साथ ही अत्याधुनिक बनाने की जरूरत महसूस की जा रही थी।

  • पीएम मोदी की पहल के बाद अब इस अस्पताल को अत्याधुनिक बनाया जायेगा।

PM Modi, डॉ. महेश प्रसाद मेहरे पद्मभूषण और पद्मश्री जैसे अवार्डों से हैं सम्मानित

डॉ. महेश प्रसाद मेहरे को उनकी सेवा के लिए सरकार ने उन्हें पद्मभूषण और पद्मश्री जैसे अवार्डों से सम्मानित किया। डॉ. महेश प्रसाद मेहरे उस समय नगर पालिका के अस्पताल में डॉक्टर थे। सरकारी सेवा से इस्तीफा देकर वर्ष 1926 में सीतापुर के खैराबाद कस्बे में उन्होंने एक छोटा सा क्लीनिक खोलकर आंख अस्पताल की शुरुआत की थी। जिसके बाद उनकी मेहनत और लगन ने उन्हे बड़ी पहचान दिला दी। वर्ष 1945 में जिला मुख्यालय पर महारानी एलिजाबेथ से दान में मिले 11.22 एकड़ जमीन पर उन्होंने सीतापुर आंख अस्पताल की स्थापना की। जिसके बाद यह आज एशिया का प्रसिद्ध आंख का अस्पताल बन गया।

विदेशों में फैली ख्याति

आंख अस्पताल की नेत्र सेवा की उपलब्धियों की चर्चा पूरे देश में ही नहीं बल्कि एशिया में फैल गई। जिससे विदेशों से लोग सीतापुर आकर आंख का उपचार करवाने लगे। सीतापुर आंख अस्पताल के सीनियर मैनेजर ऑपरेशन विश्वजीत ने बताया कि पहले यहां मोतियाबिंद का इलाज खासतौर पर होता था। जिसके बाद कॉर्निया प्रत्यारोपण से लेकर ग्लूकोमा का इलाज भी यहां सफलता पूर्वक किया जाने लगा। लाखों मरीज इस अस्पताल में आंख का इलाज करवाने के लिए आते हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 2.25 लाख मरीजों को ओपीडी में देखा गया। इसके साथ लगभग 27 हजार मरीजों की सर्जरी की गई।

चिकित्सा सेवा में भविष्य संवारने वाले छात्र देश विदेश में दे रहें सेवाएं

अस्पताल के सीनियर मैनेजर आपरेशन विश्वजीत ने बताया कि सीतापुर आंख अस्पताल में नेत्र रोगियों के उपचार के साथ ही नेत्र रोग से सम्बंधित कई कोर्स भी संचालित करवाये जा रहे हैं। जिससे चिकित्सा सेवा में ​भविष्य संवारने वाले छात्र छात्राएं देश विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जो देश का नाम विदेशों में रोशन कर रहे हैं।

About Samar Saleel

Check Also

‘दूसरों को डराना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति’; 140 करोड़ भारतीयों ने ठुकराया…

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को देशभर के प्रमुख वकीलों ने पत्र लिखा ...