Breaking News

बाइक ने किसान को मारी टक्कर,गंभीर घायल

आगरा. मंसुखपुरा थाना क्षेत्र के पलोखरा गांव के पास फसल काटकर घर लौट रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुची पुलिस ने किसान को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र सूवेदार सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी पलोखरा अपने खेत पर गेहू की फसल काटने गये थे। खेत से वह घर के लिए साईकिल से वापिस लौट रहे थे। तभी रास्ते में पिनाहट राजाखेडा मार्ग पर तेज गति से आ रही बाइक ने ओमवीर के कुआ के पास किसान को टक्कर मार दी,जिससे वह सडक पर गिर पड़ा। किसान को घायल होता देख वहाँ मौजूद लोग एकत्रित हो गये और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिनाहट पहुचाया जहाँ किसान की गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। किसान की हालत नाजुक बताई जा रही है। किसान के भाई भाजपा नेता सुनील तोमर ने पुलिस को लिखित सूचना देकर घटना के आरोपी बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

 

 

 

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुआ रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण के साक्षी बने करोड़ों रामभक्त

500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद निर्मित भव्य महल में मना रामलला का पहला ...