Breaking News

भूस्खलन से 311 लोगों की मौत

दक्षिणी कोलंबिया के शहर मोकोआ में पिछले हफ्ते हुए भारी भूस्खलन में मारे गए 311 लोगों में लगभग 100 बच्चे थे। यह जानकारी सरकार की ओर से आई है। भारी बारिश के बाद यह भीषण भूस्खलन शुक्रवार रात को हुआ। भारी बारिश के कारण तीन नदियों में बाढ़ आ गई थी, जिससे शहर भर में कीचड़, पत्थर और मलबा भर गया।
मरने वालों का हालिया आंकड़ा देश के आपदा जोखिम प्रबंधन कार्यालय ने जारी किया है। राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सांतोस के अनुसार, 300 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। रेड क्रॉस के अनुसार, कोकोआ में 70 हजार लोग रहते थे और लगभग 45 हजार लोग इस आपदा में प्रभावित हुए हैं। पुनर्निर्माण का काम तेज करने के प्रयास के तहत सरकार ने मोकोआ में औपचारिक तौर पर 30 दिन के आर्थिक, सामाजिक एवं पारिस्थितिकी आपातकाल की घोषणा की है। इसके तहत विभिन्न सेवाओं को औपचारिक और अधिक समय लेने वाली प्रक्रियाओं के बजाय सीधे तौर पर अनुबंधित कर लिया जाएगा। इस आपदा में सबसे ज्यादा प्रभावित वे गरीब इलाके हैं, जिनमें कोलंबिया के पांच दशकों के गृहयुद्ध के चलते अपना मूल स्थान छोड़ने पर विवश हुए लोग रहते थे।

About Samar Saleel

Check Also

कराची में आतंकियों की आत्मघाती साजिश नाकाम, निशाने पर थी वैन; बाल-बाल बचे जापान के पांच नागरिक

पाकिस्तान आजकल आतंकवादियों के निशाने पर है। यहां आए दिन हमले हो रहे हैं। कभी ...