Breaking News

आर्थिक कमजोर बच्चो को कराया चिड़ियाघर की सैर

लखनऊ. उम्मीद संस्था द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो को आज चिड़ियाघर की सैर कराया गया। इस दौरान बच्चों ने संग्रहालय की सैर की व जानवरों के बारे में रोचक जानकारी प्राप्त की।

जानकारी के मुताबिक उम्मीद संस्था द्वारा “शिक्षालय” नाम से गरीब बच्चो का एक शैक्षिक केंद्र चलाया जा रहा है। जिसमे 200 से भी अधिक बच्चो को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। आज इन निर्धन परिवार के बच्चो को चिड़ियाघर घुमाया गया,जहां संस्था की तरफ से बच्चों को संग्रहालय में रखी मिस्र की मम्मी दिखाई गई। इसके बाद बच्चों ने ऑडिटोरियम में कई गीत प्रस्तुत किए।

बच्चों की हौसला अफ़जाई के लिये यहां मौजूद एसपी पूर्वी शिव राम यादव ने भी बच्चों का खूब उत्साह वर्धन किया।

उम्मीद संस्था के संस्थापक बलबीर सिंह मान ने बताया कि आने वाले सीनों में ललित कला अकादमी के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

उम्मीद संस्था की अध्यक्ष श्रीमती उषा अवस्थी,वर्ल्ड पंजाबी संस्था के अध्यक्ष अशोक जुनेजा, जेजे बेकर्स के संस्थापक अरविंदर सिंह कोहली, चिड़ियाघर संग्रालय के निदेशक डॉक्टर यशवंत सिंह ने चिड़ियाघर घूमने आये बच्चो को शिक्षा के लिए प्रेरित किया

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...