Breaking News

IPL में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, कोहली को पीछे कर रैना ने बनाया रिकॉर्ड

क्रिकेटर सुरेश रैना ने आईपीएल सीजन 10 में विराट कोहली को पीछे कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान कोहली से भी आगे निकल गए हैं। हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 51 गेंदों में 68 रनों की पारी खेलने के बाद वह चर्चा में आ गए हैं। ऐसे में आइए जानें आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में…
सुरेश रैना:
गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना अब तक इस रिकॉर्ड में कोहली से 12 रन से पीछे थे। इस मैच से पहले सुरेश रैना ने 143 मुकाबले खेले थे। जिनमें उन्‍होंने 4098 रन बनाए थे। जब कि इस साल अब उनके मुकाबले 148 और 4166 रन हो गए हैं। सुरेश रैना ने अब तक आईपीएल में एक शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं।

विराट कोहली:
अब तक विराट कोहली ने आईपीएल में 139 मुकाबले खेले हैं। जिनमें उन्‍होंने चार शतक तथा पांच अर्धशतकों की बदौलत 4110 रन बनाए हैं। वहीं कोहली इस बार आईपीएल में फिलहाल नहीं खेल पा रहे हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे।

रोहित शर्मा:
वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा शामिल हैं। रोहित शर्मा ने अब तक 139 मैचों में मुकाबला किया है। जिसमें इन्‍होंने 3877 रन बनाए हैं। रोहित ने डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस का काफी अच्‍छे से प्रतिनिधित्व किया है।
गौतम गंभीर:
इसके अलावा इस लिस्‍ट में चौथे नंबर पर वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर का नाम शामिल है। गौतम गंभीर ने अब तक 131 मुकाबले खेले हैं। जिनमें उन्‍होंने 3634 रन बनाए हैं।

क्रिस गेल:
वहीं इस लिस्‍ट में पांचवे नंबर पर वेस्ट इंडीज बल्लेबाज और आरसीबी के ओपनर क्रिस गेल का नाम शामिल है। क्रिस गेल ने अब तक 3458 रन बनाए हैं।

About Samar Saleel

Check Also

पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रामा जारी, दामाद शाहीन को कप्तानी से हटाने की खबरों पर भड़के अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से कप्तान को लेकर ड्रामा जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स ...