Breaking News

डिम्पल कल करेंगी नामांकन

लखनऊ। कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव कल 06 अप्रैल 2019 को अपना नामांकन करेंगी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा अन्य कई प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।

डिम्पल यादव वर्तमान में

डिम्पल यादव वर्तमान में भी कन्नौज से लोकसभा सदस्य हैं। उनके प्रत्याशी होने पर यहां लोगों में भारी उत्साह तथा उल्लास है। बड़ी संख्या में कई जनपदों से भी प्रमुख समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता कन्नौज पहुंच रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने नामांकन के लिए श्रीमती यादव ,अखिलेश तथा अन्य प्रमुख नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के तिर्वाकट से उतर कर सीधे कलेक्ट्रेट परिसर, कन्नौज के लिए रवाना होंगी। बीच में जगह-जगह उनके भव्य स्वागत की तैयारी है।

 

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...