Breaking News

Kalank का नया गाना रिलीज

वरुण धवन, आलिया भट्ट , संजय दत्त , माधुरी दीक्षित , सोनाक्षी सिन्हा , सिद्धार्थ रॉय स्टारर ’कलंक’ Kalank का नया गाना ’तबाह हो गए’ जारी हुआ है। यह लगभग वैसा ही है जैसा माधुरी अपनी कई फिल्मों में कर चुकी हैं। इसे देखकर आपको ’मार डाला’ याद आ सकता है, ’राम लखन’ का ’सुनो रामजी’ भी कुछ लोग याद कर सकते हैं। चौंकाने जैसा यहां कुछ नहीं है। माधुरी की पुरानो कोरियोग्राफर सरोज खान ने अपने जाने-पहचाने स्टेप्स दिए हैं।

फिल्म Kalank का दर्शक

फिल्म ’कलंक’ Kalank का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ’कलंक’ को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है और फिल्म के प्रोड्यूसर्स में करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल यानी अगले शुक्रवार को रिलीज होने वाली है।

सबसे पहले करण जौहर ने अपने सोशल अकाउंट पर फिल्म ’कलंक’ की पहली झलक शेयर की थी। इसके बाद एक के बाद एक कैरेक्टर के पोस्टर जारी हुए और फिल्म के प्रमोशन को जोर-शोर से शुरू किया गया। काफी दिनों से इसका प्रचार चल रहा है लेकिन ट्रेलर रिलीज से 15 दिन पहले ही जारी किया गया। टीजर में यह बेहद गंभीर फिल्म महसूस हो रही थी। हर किरदार एक अलग तरह के तनाव में डूबा नजर आ रहा था। ट्रेलर ने इसी भारीपन को आगे बढ़ाया है। फिल्म भव्य है लेकिन अलग ही माहौल की है, जो फिलहाल की स्थिति से मैच नहीं हो पा रहा है।

 

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...