Breaking News

भाजपा कर रही है सेना की शहादत का अपमान : Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में वीर सम्मान यात्रा Veer Samman Yatra को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि फौजी भाईयों को सम्मान देने का मौका मिला है। देश की सीमायें फौजियों के कारण ही सुरक्षित हैं। आम जनता के मन में कई सवाल हैं, इस यात्रा से उनके जवाब मिलेंगे। लोगों को सच्चाई की जानकारी होगी। देश में खुशहाली और तरक्की का रास्ता समाजवादी ही लायेंगे।

भाजपा के नेता प्रचार कर रहे

अखिलेश यादव ने कहा कि सेना के जाबांज जवान सबसे ज्यादा सर्द और गर्म जगहों पर डटे रहकर देश की रक्षा करते हैं। सरकारें आती जाती है, बनती बिगड़ती है लेकिन सेना सीमा पर डटी रहती है। उनके अदम्य साहस की हम सराहना करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सेना की शहादत का अपमान कर रही है। फौजी देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर करने को तैयार रहता है, लेकिन भाजपा के नेता प्रचार कर रहे है कि भाजपा है तो सीमाएं सुरक्षित हैं।

वीर सम्मान यात्रा अभियान के संयोजक समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव के साथ सेवानिवृत्त फौज के वरिष्ठ अधिकारी नरेन्द्र कुमार, राजेश यादव और जितेन्द्र सिंह तथा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शास्वत जोशी एवं अनुराग यादव, मो0 निसार खान, राहुल सिंह, प्रकाश चन्द्र शुक्ला, शैलेन्द्र वर्मा, राजवीर यादव यात्रा में शामिल रहेंगे।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि वीर सम्मान यात्रा पहले चरण में लखनऊ से मैनपुरी, इटावा, औरैया और कन्नौज तक जायेगी।

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...