Breaking News

शिवगढ़ : नवविवाहिता ने साड़ी के फंदे से लटक कर दी जान

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के हिम्मत गढ़ी मजरे खजुरों में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नवविवाहिता ने अपनी ही साड़ी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना देर रात करीब 10 बजे की है।मायके पक्ष वालों ने ससुराली जनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मायके पक्ष वालों ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के हिम्मत गढ़ी मजरे खजुरों की रहने वाली 22 वर्षीय रामावती पुत्री स्वर्गीय सहजराम की शादी फरवरी 2018 में कोहलीखेड़ा मजरे गूढ़ा निवासी नीरज कुमार पुत्र बृजमोहन पासी के साथ हुई थी।नीरज ने पहली शादी सरैया मजरे अहलादगढ़ से की थी। नीरज रामवती के साथ यह दूसरी शादी की थी। ढाई माह पूर्व रामवती ने मासूम बच्ची को जन्म दिया था। आरोप है कि बीते बृहस्पतिवार को ससुराली जनों ने मृतका से इस ढाई माह की बच्ची को लेकर उसे ससुराल से भगा दिया था। जिसका फैसला आज गूढ़ा में गांव के संभ्रांत नागरिकों के समक्ष होना था। जिसके गम में विवाहिता रामावती ने अपने मायके हिम्मत गढ़ी में छत के छल्ले में अपनी साड़ी के फंदे से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई।

आज नागरिकों के समक्ष होना था फैसला

मृतका की मां जागेश्वरी का रो रो कर बुरा हाल है। मायके पक्ष ने ससुराली जनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालीजन रामावती को दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। जब डिमांड पूरी नहीं हुई तो बृहस्पतिवार को दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर रामावती को घर से भगा दिया। शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी का कहना है कि मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप है। उधर ससुराल पक्ष का आरोप है की मृतका ससुराल से स्वयं भाग कर गई थी। जांच की जा रही है।

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस रायबरेली और अमेठी सीट पर अब भी मौन, बैठक में नहीं हुई चर्चा, लग रही हैं कई तरह की अटकलें

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया भी पूरी हो ...