Breaking News

Kesari ने कमाए 150 करोड़

चौथे वीकेंड की कमाई की बदौलत अक्षय कुमार की फिल्म ’केसरी’ Kesari ने 150 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर लिया है। चौथे वीकेंड पर इस फिल्म ने 3.70 करोड़ रुपए कमाए हैं। अब इसकी कुल कमाई 150.91 करोड़ रुपए हो गई है। अभी यह एक हफ्ता और आराम से कमाई कर सकती हैं। बुधवार को ’कलंक’ के आने तक यह कमाई करती रह सकती है। इसके बाद इसे लिए राह काफी मुश्किल होगी।

Kesari की कमाई एक करोड़ के आंकड़े

बता दें कि बीते गुरुवार को पहली बार केसरी Kesari की कमाई एक करोड़ के आंकड़े से नीचे चली गई थी और इसे केवल 95 लाख रुपए मिले थे। इससे पहले ’केसरी’ ने तीसरे सोमवार से फिर एक करोड़ रुपए रोज कमाने के ढर्रे को पकड़ लिया था, इस हफ्ते में यह इसी रफ्तार से कमा सकती है क्योंकि कमजोर फिल्में इस शुक्रवार को रिलीज हुई हैं। तीसरे हफ्ते की कमाई करीब 11.69 करोड़ रही है, इसमें से 7.50 करोड़ रुपए तो तीसरे वीकेंड पर ही मिल गए थे। पहले हफ्ते में 105.86 करोड़ रुपए की कमाई हुई और दूसरा हफ्ता करीब 29.66 करोड़ रुपए लेकर आया था। 155 करोड़ के करीब इसका सफर थम सकता है।

अक्षय और परिणीति की इस फिल्म को भारत में लगभग 3600 स्क्रीन पर रिलीज किया गया थास अब यह काफी कम स्क्रीन्स पर है। अक्षय कुमार और परिणीति की ’केसरी’ उन 21 सिख जवानों पर आधारित है, जिन्होंने 12 सितंबर 1891 को अपनी वीरता और जांबाजी का परिचय देते हुए दस हजार अफगानियों से लड़ाई की थी। अक्षय ने इसमें हवलदार ईशर सिंह का रोल किया और उनकी पत्नी का किरदार निभाया परिणीति चोपड़ा ने। जॉन अब्राहम की ’रॉ’ की कमाई का असर ’केसरी’ पर बीते हफ्ते रहा। ’रॉ’ ने सात दिनों में लगभग 29 करोड़ कमा लिए हैं। यह अक्षय कुमार की सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म है।

 

About Samar Saleel

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...