Breaking News

साध्वी प्रज्ञा पर भड़कीं Farah Khan

मुंबई। भाजपा के टिकट पर भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं साध्वी प्रज्ञा द्वारा मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे पर दिए गए विवादित बयान के बाद भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मैं अयोध्या गई थी ढांचा तोड़ा था। मैं राम मंदिर बनाने जाऊंगी,भव्य मंदिर बनाउंगी।

साध्वी के बयान के बाद से ही लोग उन्हें

यहां ये बताना जरुरी है कि साध्वी प्रज्ञा की उम्र इस समय 48 साल की हैं, जबकि अयोध्या में बाबरी विध्वंस वर्ष 1992 में हुआ था। साध्वी के बयान को माने तो उस वक्त साध्वी प्रज्ञा 21 साल की रही होंगी। साध्वी के बयान के बाद से ही लोग उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर संजय खान की बेटी और फेमस ज्यूलरी डिजाइनर फराह खान ने भी साध्वी प्रज्ञा को आड़े हाथों लिया है।

फराह खान ने रीट्वीट करते हुए

फराह खान Farah Khan ने ANI के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि,” तुम्हारी गंदी सोच को लेकर राम का नाम बदनाम ना करे। तुम जैसी ने हिन्दु धर्म का नाम बर्बाद किया हैं जैसे ओसामा बिन लादिन्न और हाफ़िज़ सएड ने इस्लाम का नाम बर्बाद किया। धर्म भेद भाव रखना नहीं सिखाता हैं। तुम जैसे लोग नफ़रत फैलाते हैं । हमारे देश को तुम जैसे तोड़ना चाहतें हो।”

साध्वी प्रज्ञा ने चुनावी सभा में

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2019 में मध्य प्रदेश के भोपाल सीट से बीजेपी प्रत्याशी बनाई गईं साध्वी प्रज्ञा ने चुनावी सभा में दावा किया है कि बाबरी विध्वंस में वह भी शामिल थीं। उन्होंने कहा, ‘हम भव्य मंदिर बनाने जाएंगे। राम मंदिर वाले बयान पर मुझे दो नोटिस मिले हैं। हम विधिवत जवाब देंगे। मैं धर्म की बात कर रही हूं। अपने राम पर बात कर रही हूं। मैंने जो कहा अपनी बात पर अडिग हूं।

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...