Breaking News

TicTok को रोज हो रहा 3.5 करोड़ का नुकसान

नई दिल्ली। चीन के मशहूर वीडियो एप टिकटॉक TicTok  पर भारत में प्रतिबंध लगाए जाने के कारण इसके डेवलपर बीजिंग बाइटडांस कंपनी को रोजाना 5 लाख डॉलर यानी करीब 3.5 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। नतीजतन 250 से ज्यादा नौकरियां खतरे में पड़ गई हैं। कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी है।

Kangna Runaut ने की किसानों की मदद

TicTok यूजर को स्पेशल इफेक्ट्स

टिकटॉक TicTok  यूजर को स्पेशल इफेक्ट्स के साथ शॉर्ट वीडियोज क्रिएट करने और उन्हें शेयर करने की सुविधा देता है। यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय एप में से एक है। इस महीने की शुरुआत में एक भारतीय अदालत ने केंद्र सरकार को टिकटॉक के डाउनलोड्स प्रतिबंधित करने का आदेश दिया।

अदालत का कहना है कि यह एप अश्लीलता को प्रोत्साहित कर रहा है। इस निर्देश के बाद केंद्रीय आईटी मंत्रालय हरकत में आया और एपल इंक व अल्फाबेट के गूगल ने पिछले हफ्ते अपने-अपने भारतीय एप स्टोर से टिकटॉक हटा लिए।

टिकटॉक के लिए यह बड़ा घटनाक्रम इसलिए है क्योंकि भारत इस तरह के एप के लिए विशाल बाजार है। कठोर अदालती फरमान के कारण भारतीय बाजार में बाइटडांस के ग्रोथ प्लान को तगड़ा झटका लगा है।

 

About Samar Saleel

Check Also

शेयर बाजार में मजबूती; सेंसेक्स 220 अंक चढ़ा, निफ्टी 22200 के करीब

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार में मजबूती दिखी। सुबह 9 ...