Breaking News

CRPF Trisundi : मतदान को लेकर सैनिक संगोष्ठी का आयोजन

अमेठी। मतदान का महापर्व जैसे-जैसे समीप आ रहा है, शासन-प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अमेठी के CRPF Trisundi के समूह केंद्र में ‘सैनिक संगोष्टी’ का आयोजन किया गया ।

CRPF Trisundi : डीएम ने किया शत्-प्रतिशत मतदान..

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल त्रिसुंडी में आयोजित मतदान जागरूकता सैनिक संगोष्टी के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राम मनोहर मिश्र ने जवानों को संबोधित करते हुए उनसे शत् प्रतिशत मतदान करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने खेल के माध्यम से लोगों को सही समय पर व सही तरीके से मतदान करने को प्रेरित किया।

महिलाऐं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें : वी. शशांक शेखर

अपने उद्बोधन में सामान्य प्रेक्षक वी. शशांक शेखर व सुमित आहूजा ने जवानों के साथ साथ उनके घर-परिवार के महिला सदस्यों से मतदान के इस महापर्व में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी लेने की अपील की।

के.रि.पु.ब. त्रिसुंडी में आयोजित इस कार्यक्रम में सामान्य प्रेक्षक वी. शशांक शेखर, सुमित आहूजा, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राम मनोहर मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, DIG GC टी एन खुंटिया, कमांडेंट GC पंकज कुमार, कमांडेंट RTC विरसा उरांव, 247 BN CRPF कमांडेंट राम अवतार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्र, मतदाता जागरूकता अभियान की ब्रांड अम्बेसडर व अन्तर्राष्ट्रीय शूटर रूचि सिंह, तहसीलदार अमेठी पल्लवी सिंह, प्रोग्राम कोर्डिनेटर आशा गुप्ता व लोक कल्याण मित्र वरुण सिंह समेत CRPF के जवान व उनके परिजन उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस के सर्वाधिक 169 छात्र जेईई मेन्स परीक्षा में सफल, JEE एडवान्स में होंगे शामिल

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर से ‘जेईई मेन्स’ परीक्षा ...