Breaking News

Parrot को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्राजील में ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक तोते Parrot को गिरफ्तार किया है। जी हां, आपने बिल्कुल ठीक सुना है। यह तोता बेहद शातिर है और पुलिस के आने की खबर अपने मालिकों को दे देता था, लेकिन गिरफ्तारी के बाद से यह पुलिस की जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उसे तस्करों ने इस तरह ट्रेंड किया था कि पुलिस के आते ही ’ मॉम, पुलिस’ बोलकर उन्हें अलर्ट कर देता था। मगर, जब से उसे गिरफ्तार किया गया है, उसने अपना मुंह ही नहीं खोला है।

Parrot ने अपने मालिकों को

पुलिस अफसरों की एक टीम ने स्थानीय ड्रग तस्कर जोड़े के यहां छापा मारा था। इस दौरान Parrot तोते ने अपने मालिकों को ’पुलिस-पुलिस’ चिल्लाकर अलर्ट भी किया, लेकिन वे भागने में असफल रहे और गिरफ्तार कर लिए गए। उनके साथ पुलिस ने तोते को भी हिरासत में ले लिया।
ऑपरेशन में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस नजदीक पहुंची, तोते ने पुलिस-पुलिस चिल्लाना शुरू कर दिया। मगर, गिरफ्तार होने के बाद से वह पूरी तरह से खामोश है। जानवरों एक स्थानीय डॉक्टर अलेक्जेंडर क्लार्क ने कहा कि तोता जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। कई पुलिस अधिकारियों ने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ नहीं बोला।

 

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...