Breaking News

धूमधाम से मनाया गया परशुराम जयंती

गोरखपुर. अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के तत्वाधान में चौरी चौरा तहसील स्थित अधिवक्ता सभागार में परशुराम जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई गयी। मुख्य अतिथि व लेडी प्रसन्न कौर इंटर कालेज के प्रबन्धक डा0 दिनेश मणि त्रिपाठी ने भगवान परसुराम के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा की भगवान परशुराम का जन्म अक्षय तृतीया को हुआ था। इसलिए परशुराम की शस्त्रशक्ति भी अक्षय है और शस्त्र सम्पदा भी अनंत है।

कार्यक्रम संयोजक एव समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं0 कल्याण पाण्डेय ने कहा की भगवान परशुराम असल मे राम के रूप में सत्य के संस्करण है। इसलिये नैतिक युग का अवतरण भी यह परशुराम का तेज ओज और सौर्य ही था कि कर्तव्यवीर सहस्त्रार्जुन का वध करके उन्होंने अराजकता समाप्त की तथा नैतिकता और न्याय का ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बोलते हुए विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन चौरी चौरा के पूर्व अध्यक्ष अवनीश मणि व सेंट्रल पब्लिक अकादमी के चेयरमैन अभिमन्यु दुबे ने कहा की परशुराम पराक्रम का प्रतिक हैं। जिस तरह से भगवान राम पर्याय है सनातन का उसी प्रकार से परशुराम का अर्थ हुआ पराक्रम का कारक और सत्य के धारक।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह ने कहा की परशुराम भगवान विष्णु के छवें अवतार है अतः उनमे आपद्मस्तक विष्णु ही प्रतिबिंबित होते है। कार्यक्रम का संचालन वनारस हिन्दू विश्व विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष डा0 रामेन्द्र मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य गिरीश पाण्डेय,प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय भगवान दुबे,सत्यम दुबे,राकेश त्रिपाठी, समाजवादी चिंतक राजन रावत,सरदार नगर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अयोध्या सिंह, ब्रह्मपुर ब्लाक अध्यक्ष कृष्णमोहन दुबे मुन्ना,आचार्य वकील तिवारी,योगेश दुबे,अधिवक्ता वासुदेव मणि,उमेश राय,संतोष पाण्डेय,राकेश त्रिपाठी,अधिवक्ता चंद्रशेखर मणि त्रिपाठी, अष्ठभुज त्रिपाठी,आचार्य नीरज पाण्डेय, घनश्याम पाण्डेय,अधिवक्ता कृष्ण बिहारी मिश्रा,आशुतोष पाण्डेय, उमाशंकर शुक्ल,राकेश त्रिपाठी,परमानन्द दुबे,डीएन दुबे,पूर्व प्रधान राकेश शुक्ल,अनंत विहारी दुबे,सुशील सिंह, राजीव पाण्डेय,अमित पाण्डेय,हरिशंकर दुबे,विपिन शुक्ल,मनोज शुक्ल,हरेराम पाण्डेय, इं0 बृजेश शुक्ल, डा0 मुकेश भुज,भीम कन्नौजिया,राकेश भुज,उमेश राय आदि समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:रंजीत जयसवाल

About Samar Saleel

Check Also

दो बाइक की आमने-सामने से आपस में टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन घायल

अलीगढ़: आमने-सामने से दो बाइक आपस में भिड़ गईं। टक्कर से दोनों बाइक पर सवार ...