Breaking News

Sanjay Khatri : जिलाधिकारी ने की कार्यदायी संस्था की बैठक

रायबरेली। जिलाधिकारी Sanjay Khatri संजय कुमार खत्री ने कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में जनपद के सभी विभागों के  कार्यो की समीक्षा की एवं जिले के संबंधित अधिकारियों से सभी विकास कार्यो की जानकारी प्राप्त की।

Sanjay Khatri : अधिकारियों को लगाई फटकार

जिलाधिकारी Sanjay Khatri ने कार्यदायी संस्थाओं से प्रधानमंत्री सड़क के योजनान्तर्गत बनायी जा रही सड़कों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को किये जा रहे निर्माण कार्यो की गुणवत्ता का पूरा-पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्य को समय पर पूरा कर सम्बन्धित विभाग को सौंपें।

  • जिलाधिकारी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये की वास्तविक पात्रों का चयन कर इन्हें इस योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
  • पीडब्ल्यूडी विभाग को शीघ्रतिशीघ्र गढ्ढा मुक्त करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने आईटीआई शिवगढ़ के निर्माण कार्य की गुणवत्ता काफी खराब मिलने पर पीपीसीएल के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को इसकी जांच कराये जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, सेतु निगम, गन्ना, जल निगम, सिंचाई, पंचायती राज, राजस्व, ग्रमीण अभियन्त्रण, ग्राम्य विकास, सहित विभागों के कार्यो की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को शासकीय कार्य में लाहपरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार के अलावा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले दिलीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, BJP नेता के खिलाफ मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ...