Breaking News

Legislative Assembly : नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश Legislative Assembly विधान परिषद के नवनिर्वाचित 10 सदस्यों को आज शपथ दिलायी गयी। विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय की मौजूदगी में नये सदस्यों को शपथ दिलायी।

Legislative Assembly में शपथ लेने वालों में

Legislative Assembly में शपथ लेने वालों में भाजपा के 11 में से 10 सदस्य सरोजिनी अग्रवाल, बुक्कल नवाब, यशवन्त सिंह, जयवीर सिंह, विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, मोहसिन रजा और अशोक धवन शामिल थे। इसके अलावा अपना दल के आशीष पटेल ने भी उच्च सदन की शपथ ली। मंत्री महेन्द्र सिंह, सपा सदस्य नरेश उत्तम और बसपा सदस्य भीमराव अम्बेडकर शपथ लेने नहीं आ सके। प्रदेश की 100 सदस्यीय विधान परिषद में अब भाजपा सदस्यों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी है। सदन में सपा के 54, बसपा के सात, कांग्रेस के दो, अपना दल का एक, छह निर्दलीय तथा छह अन्य सदस्य हैं। एक सीट अभी खाली है।

ये भी पढ़े:- Siddaramaaya की जुबान फिसली, कर दी पीएम मोदी की तारीफ

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...