Breaking News

Amit Shah ने सिद्धारमैया के गढ़ में किया रोड शो, कांग्रेस का कार्ड फेल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Amit Shah ने कर्नाटक चुनाव से पहले प्रचार के आखिरी दिन सिद्धारमैया के गढ़ में रोड शो किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के सारे कार्ड फेल हो गये। उन्होंने इस दौरान कहा कि सिद्धारमैया सरकार फेल है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बदामी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बदामी विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ रहे हैं। रोड शो के बाद अमित शाह देर शाम को मीडिया को भी संबोधित करेंगे। अमित शाह के साथ बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी. एस. येदियुरप्पा भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे।

Amit Shah, बीजेपी की बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार

रोड शो के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बादामी विधानसभा में कांग्रेस का कोई कार्ड काम नहीं करेगा। इसके साथ उन्होंने जनता को कर्नाटक में बदलाव लाने के लिए कहा आगे बढ़ने के लिए कहा है। कर्नाटक में कांग्रेस का पलड़ा गिरता हुआ दिख रहा है। कर्नाटक की जनता भाजपा के विकास एजेंडे के साथ जुड़ने के लिए इस बार कर्नाटक में बदलाव लाने की तैयारी में है।

सत्तासीन सरकार से बदलाव की तैयारी

कर्नाटक की जनता सत्तासीन कांग्रेस सरकार से जिस विकास की उम्मीद लगाये हुए थी। उस पर कांग्रेस ने कुछ भी नहीं किया , जिससे जनता अब कर्नाटक में बदलाव की तैयारी में है। इससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। भाजपा के साथ कर्नाटक की जनता का लगाव देखने के बाद चुनाव परिणाम में उम्मीदें जताई जा रही हैं कि कांग्रेस राज्य की 224 में से 223 सीटों पर होने वाले चुनाव में 50 के आंकड़े के आस पास तक ही सिमटती दिख रही है। वहीं भाजपा का लगीभग 140 का आंकड़ा पार होता दिखाई पड़ रहा है। इसके साथ जेडीएस की लगभग 33 सीटें आने की उमीदें हैं।

रिपोर्ट—संदीप वर्मा

यह खबर भी देखें—Amit Shah: कांग्रेस कर्नाटक में हेराफेरी के जुगाड़ में…

About Samar Saleel

Check Also

‘दूसरों को डराना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति’; 140 करोड़ भारतीयों ने ठुकराया…

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को देशभर के प्रमुख वकीलों ने पत्र लिखा ...