Breaking News

Devendra Fadnavis : महाराष्ट्र सरकार की तरफ से नौकरियों की बहार

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं उनके लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis देवेंद्र फडणवीस ने 36000 रिक्त पदों को भरने के लिए हरी झंडी दे दी है। Jobs from Devendra Fadnavis Maharashtra Government

Devendra Fadnavis : 72,000 भर्तियां में से 36,000 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस Devendra Fadnavis के महाराष्ट्र के सरकारी विभागों में कई पदों को लेकर भर्तियां होने जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस साल की शुरुआत विधान मंडल बजट सत्र के दौरान रि‍क्‍त पदों पर भर्ती क‍िए जाने का ऐलान करते हुए कहा था कि आने वाले दो सालों में 72,000 भर्ती क‍ी जाएंगी। यह भर्ती दो चरणों में होगी।

इन पदों की जाएंगी भर्ती

पहले चरण में 36,000 रिक्तियों को बहुत जल्‍द भर दिया जाएगा। इनमें 10,568 भर्त‍ियां स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में, 7,111 र‍िक्‍ति‍यां गृह व‍िभाग में, 423 जल सरंक्षण,1,664 र‍िक्‍त‍ियां शहरी विकास विभाग में,837 सार्वजनिक कार्य विभाग (पीडब्ल्यूडी) में , 90 मत्स्यपालन व‍िभाग में, 2,572 कृष‍ि व‍िभाग में , 1,047 पशुपालन व‍िभाग में, तथा 11,005 पद ग्राम्‍य विकास व‍िभाग में भरे जाएंगे।

ये भी पढ़ें – Konsa : लेखपाल की धमकी व अपमान से पीड़ित वृद्ध की हार्ट अटैक से मृत्यु

About Samar Saleel

Check Also

चार दिन की गिरावट के बाद बाजार ने की वापसी; सेंसेक्स 599 अंक चढ़ा, निफ्टी 22100 के पार

घरेलू शेयर बाजार में चार दिनों की गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी हरियाली ...