Breaking News

Abraham Ortelius : जानें कौन हैं जिसे गूगल ने याद किया आज के दिन

सर्च इंजन गूगल ने आज अपने डूडल के जरिये एक ऐसे शख्स Abraham Ortelius को दिखाया है जिसने लगभग चार सौ साल पहले दुनिया का आधुनिक या यूँ कहें की मॉडर्न मानचित्र बनाया था।

Abraham Ortelius को मिली डूडल पर जगह

जिस समय दुनिया के नक्शे की कल्पना भी नहीं की गई थी, उस वक्त Abraham Ortelius अब्राहम ओरटेलियस ने पृथ्वी की भौगोलिक बनावट के आधार पर एक माडर्न मानचित्र बना दिया था। इस मॉडर्न मानचित्र को ‘Theatrum Orbis Terrarum’ टाइटल के नाम से पब्लिश किया गया था।

बताया जाता है कि उनके पहले एटलस के पहले संस्करण में 53 नक्शे शामिल थे, जो कि 16वीं शताब्दी में आया था। 1622 में आखिरी एडिशन एटलस पब्लिश किया गया था, जिसमें 167 नक्शे थे। अब्राहम ओरटेलियस की यह मानचित्र 20 मई 1970 को प्रकाशित किया गया तथा आज गूगल ने एक किताब के जरिए एटलस और अब्राहम ओर्टेलियस को एनिमेटेड डूडल के ज़रिये याद किया है।

अब्राहम ओरटेलियस

  • अब्राहम ओरटेलियस का जन्म 4 अप्रैल 1527 को एंटवर्प, बेल्जियम में हुआ था।
  • आज के समय में देखी जाने वाले एटसल अब्राहम के दिमाग का नतीजा है।
  • अब्राहम दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने एटलस की कल्पना की थी।
  • एटलस बनाने के लिए अब्राहम ओरटेलियस ने कई मानचित्रों को जोड़कर बनाया था।

About Samar Saleel

Check Also

अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव, छात्रों-शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 ...