Breaking News

Shobha Yatra : 12वें रूद्र महायज्ञ की जल कलश एवं शोभा यात्रा सम्पन्न

लालगंज(रायबरेली)। ऐहार स्थित बाबा बाल्हेस्वर धार्मिक पीठ परिसर के आदर्श ऋषि आश्रम से निकली जल कलश Shobha Yatra बाबा बाल्हेस्वर के पूजन अर्चन के बाद लालगंज होते हुये डलमऊ गंगा घाट पहुंची।

12वे रूद्र महायज्ञ की Shobha Yatra में देवी देवताओ की झाकियां शामिल

जहां श्रद्धालुओ ने गंगा स्नान के बाद कलश मे गंगाजल लिया। वापस गंगाजल युक्त कलश लेकर शोभा यात्रा घुरवारा होते हुये आदर्श ऋषि आश्रम ऐहार पहुंची। जहां अयोध्या से आये आचार्य आदित्य शास्त्री, सर्वेस दुबे, अवध बिहारी, अनन्त शास्त्री, आनन्द शास्त्री, अंकित शास्त्री, आशीष शास्त्री ने  देवी देवताओ का आवाहन करते हुये बारहवें रूद्र महायज्ञ के बाबत यज्ञवेदी पर कलश स्थापना का कार्य सम्पादित किया।

12वे रूद्र महायज्ञ की शोभा यात्रा मे देवी देवताओ की झाकियां भी शामिल रही। उल्लेखनीय है कि आदर्श ऋषि आश्रम के महंत श्री श्री 108 श्रीसर्वेस्वर दास व्यास की अगुवाई मे 12वां रूद्र महायज्ञ कल सोमवार से प्रारम्भ हुआ। रूद्र महायज्ञ के बाबत कलश यात्रा सम्पन्न हो गयी है। कलस यात्रा में पं० झिलमिल जी महराज, अयोध्या से पधारे मानस मंजुल दास जी महराज, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, राम आधार मौर्य, अनुज अवस्थी, सूर्य प्रसाद मिश्र, राम अधार मौर्य, सुरेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र मिश्रा आदि लोगो ने बढचढ कर भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि आज सोमवार से प्रतिदिन 27 मई तक 2 बजे से 7 बजे सायं तक रामकथा होगी। रात मे 8 बजे से रामलीला का मंचन होगा। प्रतिदिन प्रातः काल 7 बजे से रूद्र महायज्ञ सम्पन्न होगा।इस धार्मिक आयोजन मे अयोध्या, जबलपुर, लखनऊ, आजमगढ एवं जालौन से भी प्रसिद्ध विद्वान पधार रहे है, जिनके मुखारबिन्दु से कथा का रसपान होगा। सर्वेस्वर दास महराज जी ने क्षेत्रीय लोगो से कार्यक्रम मे पहुंचकर कथा सुनने व पुण्य के भागीदार बनने की अपील की है।

दुर्गेश मिश्रा

 

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...