Breaking News

Suspected Death : फैक्ट्री में कार्य करने गये युवक की संदिग्ध मौत

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र भाऊ के नगला पर एक युवक की किसी फैक्ट्री में Suspected Death संदिग्ध मौत हो गयी। फैक्ट्री की ओर से उसे लावारिस अवस्था में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भेज दिया गया। जिसकी बाद में शिनाख्त होने पर परिजन जिला अस्पताल आये। जिस पर परिजनों में आक्रोश फैल गया।

Suspected Death : अज्ञात में जिला अस्पताल शव छोड़ने का आरोप

थाना रसूलपुर क्षेत्र नालबंद चौराहा मीर साहब की तकिया निवासी 28 वर्षीय नूर इलाही पुत्र हाफिज इब्राहिम थाना दक्षिण क्षेत्र भाऊ का नगला स्थित श्रीनाथ फैक्ट्री जो कि किसी विन्नी मित्तल की बतायी गयी है, में लस्टर के बेलन चलाने काम करता है। नूर इलाही की मौत करंट लगने से हुयी है।

अज्ञात में भेजा गया शव

नूर इलाही रोजाना की तरह सुबह काम पर गया था। दोपहर में परिजनों को अज्ञात में उसका शव जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पड़ा होने की बात पता चली। वे जिला अस्पताल आये। यहां पता चला कि फैक्ट्री संचालक द्वारा ही उसे अज्ञात में भिजवा दिया गया। ये सारी जानकारी जिला अस्पताल आये मृतक के परिजनों ने दी। फिलहाल कुछ परिजन जिला अस्पताल तो कुछ फैक्ट्री गये हैं। मृतक के छोटे दो लड़के, एक लड़की है।

यह भी बताया गया कोई सुरेश चंद्र नामक व्यक्ति जो फैक्ट्री ने मुनीम हैं शव को ट्रॉमा सेंटर छोड़ गए थे। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया है।

मो० फरमान

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...