Breaking News

विश्वासघात दिवस: कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, लाठीचार्ज

लखनऊ। कांग्रेस ने आज विश्वासघात दिवस मनाया । राजधानी लखनऊ में भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को विश्वासघात दिवस में विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू, एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी आदि नेताओं ने बैलगाड़ी पर बैठकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

ये भी पढ़े :CBSE Result : इलाहाबाद में दिव्यांशी मिश्रा ने लहराया परचम

कांग्रेस के नेताओं ने विश्वासघात दिवस पर

विश्वासघात दिवस के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता कैसरबाग बारादरी से राजभवन की ओर कूच कर गए। हजरतगंज के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी धक्का मुक्की करने लगे। बेकाबू हो रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, इससे वहां भगदड़ मच गई। लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं हैं। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने राजबब्बर समेत सभी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके उन्हें बाद में छोड़ दिया।

ये भी पढ़े :- Nitish ने दिया मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बधाई

 

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...