Breaking News

PM Modi: आतंक के खिलाफ इंडोनेशिया के साथ भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की विदेश यात्रा के पहले पड़ाव में इंडोनेशिया पहुंचे। इंडो​नेशिया की राजधानी जकार्ता में PM Modi कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरे से इंडोनेशिया और भारत के बीच दोस्ती को नई मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं आतंक के खिलाफ इंडो​नेशिया के साथ भारत साथ देने के लिए जोर दे रहा है। इसके साथ दोनों देशो के बीच रक्षा और कारोबार के क्षेत्र में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये जायेंगे।

PM Modi का पहला इंडोनेशिया दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह इंडोनेशिया का पहला दौरा है। इस दौरान उन्होंने भारत-इंडोनेशिया के साझा बयान के दौरान कहा कि इस महान और सुंदर देश की मेरी पहली यात्रा है। इस यात्रा के शानदार प्रबंध के लिए राष्ट्रपति ने आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह से इंडोनेशिया में बच्चों ने स्वागत किया, उसने मेरा दिल छू लिया।

इंडोनेशिया में आतंकी हमलों की कड़ी निंदा, निर्दोष लोगों की मृत्यु पर जताया दुख

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में आतंकी हमलों में निर्दोष लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि भारत ऐसे आतंकी हमलों की कड़ी निंदा करता है। इस मुश्किल घड़ी में भारत इंडोनेशिया के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ने के लिए विश्व स्तर पर किए जा रहे प्रयासों में और गति लाने की आवश्यकता है।

द्विपक्षीय संबंधों से मजबूती

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 2025 तक द्वीपक्षीय व्यापार को 50 बिलियन डॉलर के स्तर तक ले जाने के लिए अपने प्रयास दोगुना करेंगे। दोनों देशों के बीच हजारों साल से मजबूत सांस्कृतिक संबंध हैं, जिसकी झलक भारत के गणतंत्र दिवस परेड में भी दिखाई दी। पीएम मोदी ने कहा हम 2019 में राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाएंगे। शिक्षा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए दोनों देश सहयोग बढ़ाएंगे, जो कि दोनों देशों के लिए खासकर युवाओं के लिए लाभकारी होगा।

एशियाई खेलों की मेजबानी के साथ ईद-उल-फितर की बधाई

आसियान में पीएम ने इंडोनेशिया की सकारात्मक भूमिका को महत्व देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मै अगस्त में एशियाई खेलों की मेजबानी के लिए इंडोनेशिया को बधाई देता हूं। इसके साथ उन्होंने रमजान के इस पवित्र महीने में भारत के सवा करोड़ लोगों की तरफ से इंडोनेशिया के लोगों की समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता की कामना करते हुए, उन्हें आगामी ईद-उल-फितर के त्योहार के लिए बधाई दी।

शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने अपने पांच दिनों की यात्रा के पहले पड़ाव में मंगलवार शाम जकार्ता पहुंचे। पहली बार जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी ने इंडोनेशिया की आजादी के संघर्ष के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर आज अपनी यात्रा की शुरुआत की। जहां पर पीएम मोदी ने विजिटर बुक में अपना संदेश भी लिखा। दक्षिण जकार्ता में कालीबाता हीरोज सीमेट्री इंडोनेशिया में सैनिकों का कब्रगाह है। इसे साल 1953 में बनाया गया था और नवंबर 1954 में खोला गया था। जब पहली बार यहां किसी को दफनाया गया। इंडोनेशिया की आजादी की लड़ाई में सेना के शहीद हुए और उस लड़ाई में भाग लेने वाले 7,000 से ज्यादा लोगों को इस कब्रगाह में दफनाया गया है। जिसके बाद बुधवार सुबह सबसे पहले वह यहां कालीबाटा नेशनल हीरो सीमेट्री गए।

राष्ट्रीय सम्मान से किया गया सम्मानित

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन इस्ताना मर्डेका पहुंचे। जहां राष्ट्रपति जोको विडोडो ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। जकार्ता में दोनों देशों के बीच प्रतिनिधमंडल स्तर की वार्ता हुई। पीएम मोदी इंडोनेशिया के बाद मलेशिया और सिंगापुर जाएंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे से देश की एक्ट ईस्ट नीति को और बढ़ावा मिलेगा।

रिपोर्ट—संदीप कुमार वर्मा

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...