Breaking News

Congress ने बनाया भ्रष्ट नेताओं का देश : बृजेश पाठक

रायबरेली । प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा है कि Congress कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को भ्रष्ट नेताओं का देश बना दिया था, लेकिन नरेंद्र मोदी के पाँच साल में देश विश्व में सशक्त भारत बनकर उभरा है। कानून मंत्री बुधवार को भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित सभा मे बोल रहे थे। ऊंचाहार विधान सभा के रोहनिया विकास खंड में लक्ष्मीगंज बाजार की सभा में कानून मंत्री ने कहा कि यह चुनाव भ्रष्टाचारी अतीत और सशक्त वर्तमान के मध्य है। आपको देश को कैसा बनाना है ? यह विचार करके ही मतदान करें। भाजपा नेता ने कहा कि यूपीए के दोनों कार्यकाल में वह लोकसभा और राज्य सभा दोनों सदनो के सदस्य रहे है और सदन में केवल घोटालो की ही चर्चा होती थी।

Congress पर करारा प्रहार

उन्होंने टूजी, कोयला, कामन वेल्थ आदि घोटालों को लेकर कांग्रेस Congress पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर भारत की छवि एक भ्रष्ट नेताओं के देश के रूप मे बन गयी थी। उस छवि को नरेंद्र मोदी की सरकार ने छोटे से कार्यकाल में समाप्त कर देश को सशक्त राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाई है। पाकिस्तान भरत के सामने घुटनों के बल नतमस्तक है।

उन्होंने देश को मजबूत बनाने के लिए भाजपा को समर्थन दें। सपा बसपा पर हमला करते हुए उन्होने कहा कि दो अलग अलग दिशा में चलाने वाले लोग केवल मोदी को रोकने के लिए एक हुए हैं। इनकी दोस्ती जल्द बिखर जाएगी। भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी आपका वोट लेकर दिल्ली चली जाती है। फिर पाँच साल तक रायबरेली की जनता उनके सामने कटोरा लिए खड़ी रहती है। इसलिए आप अपने घर के बेटे को चुने जो हर पल आपके दरवाजे पर आपकी सेवा के लिए खड़ा रहे। सभा को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे उत्कृष्ट मौर्य ’अशोक’ ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा नेता अतुल सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, अजय त्रिपाठी, गौरा ब्लाक प्रमुख मीना पांडेय, अनुराग पांडेय, अभिलाष कौशल, शिवा पाण्डेय, राज कुमार तिवारी, दिलीप सिंह, शिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...