Breaking News

नक्सली-आतंकवाद की घटनायें नहीं रूकी : Akhilesh Yadav

लखनऊ। बाराबंकी के रामसनेही घाट, नारायनपुर बढ़ेल में आज महागठबंधन के प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद से आनन्द सेन, बाराबंकी से रामसागर रावत और बहराइच से शब्बीर बाल्मीकि के समर्थन में आयोजित संयुक्त जनसभा को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव Akhilesh Yadav ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि नोटबंदी से आतंकवाद खत्म हो जायेगा लेकिन अभी तक देश में नक्सली-आतंकवाद की घटनायें रूकी नहीं। भाजपा की गलत नीतियों के कारण हमारे जवान शहीद हो रहा है। भाजपा समाज को बांटकर राजनीति करना चाहती है। केन्द्र सरकार का डिजिटल इण्डिया, स्किल इण्डिया, मेक इन इण्डिया स्टैण्ड अप इण्डिया का नारा झूठा साबित हुआ।

Akhilesh Yadav ने कहा कि

Akhilesh Yadav ने कहा कि आज हमारा देश नाजुक स्थिति से गुजर रहा है। भाजपा संविधान पर हमला कर रही है। उसकी नीतियां संविधान विरोधी और संविधान प्रप्रदत्त अधिकारों को छीनने की है। पांच वर्षों में केन्द्र की भाजपा सरकार में अच्छे दिन नहीं आये। 2014 में किया गया एक भी वादा भाजपा ने पूरा नहीं किया। उत्तर प्रदेश की जनता ने महागठबंधन के प्रति जो उत्साह दिखाया है उसे पूरा देश याद कर रहा है। यह गठबंधन लोकतंत्र में इतिहास बनायेगा। यही गठबंधन देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जायेगा।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन को महामिलावट कहने वाले यह नहीं बता पा रहे हैं कि 38 दलों के साथ गठबंधन को क्या कहा जाये? यह महागठबंधन देश की राजनीति में महापरिवर्तन लाने जा रहा है। आजादी के 70 सालों में जिन्हें हक और सम्मान नहीं मिला यह उनका गठबंधन है। इस महागठबंधन ने भाजपा का सफाया कर दिया है।

भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार में किसान बेहाल है। किसी भी किसान की आय दोगुनी करने की दिषा कहां है? और किसानों को उत्पादन मूल्य का डेढ़ गुना नहीं मिला। मजदूर किसान और नौकरी से निकाले गए नौजवान आत्महत्या करने को विवश हैं। किसान की खाद की बोरी से 5 किलो खाद की चोरी हो गई। जनता को पांच साल का पूरा हिसाब-किताब समझ में आ गया। इसलिए महागठबंधन की जीत की रफ्तार बढ़ गयी है। यह चुनाव महापरितर्वन के साथ चैकीदार की और ठोकीदार की चैकी छीनने की भी लड़ाई है। सामाजिक न्याय महापरिवर्तन से ही आयेगा।

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। मुख्यमंत्री जी को इसकी फिक्र नहीं वे तो इन दिनों दिल्ली की हुकूमत बचाने के लिए हवा में जगह-जगह घूम रहे हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में आगजनी और हत्या की घटनाएं हुई है। इसके प्रति शासन-प्रशासन का रवैया पूर्णतया संवेदनहीन है।

गर्मी के बढ़ते प्रकोप के दौरान कई जिलों में खेत-खलिहान में ढेर फसल आग की भेंट चढ़ गई। कई जगह तो हाई टेंशन तारों के टूटने और घर के चूल्हों की चिंगारी से बड़ी तादात में कीमती फसल नश्ट हो गई। किसान असहाय हो देखता रह गया। यह खेद की बात है कि भाजपा सरकार ने किसानों की मदद में तत्काल मुआवजा देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जबकि समाजवादी सरकार में आपदा पीड़ित किसानों को 5 से 7 लाख रूपये तक की मदद दी गई थी। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में इंदिरानगर में लगी आग से गई जानों का हमें दुःख है। ईश्वर परिजनों को इस कठिन घड़ी से लड़ने का साहस दे। यह दुःखद है कि 6 महीने की एक मासूम बच्ची के साथ परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।

 

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...