Breaking News

ऐश्वर्या में रचा इतिहास,CBSE में देश में दूसरा स्थान

रायबरेली। शहर के गोरा बाजार स्थित केंद्रीय विद्यालय की 12वीं की छात्रा ऐश्वर्या ने 99. 6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके इतिहास रच दिया है। ऐश्वर्या ने सीबीएसई (CBSE) बोर्ड में देश में दूसरे स्थान पर आई है। साधारण परिवार की ऐश्वर्या का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का है।

पिता संजय कुमार की स्टेशनरी की दुकान

ऐश्वर्या आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। उनके पिता संजय कुमार सिन्हा राजकीय कॉलोनी के निकट स्टेशनरी की एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। इसी से पूरे परिवार का भरण पोषण तथा बच्चों की पढ़ाई होती है। ऐश्वर्या की मां रिंकू सिन्हा साधारण ग्रहणी है। ऐश्वर्या का छोटा भाई अमोल केंद्रीय विद्यालय में ही कक्षा 4 का छात्र है।

ऐश्वर्या ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को

ऐश्वर्या के पिता संजय सिन्हा और उनकी मां रिंकू सिन्हा ने बताया कि उनकी बेटी के दो ही शौक हैं,एक खाना और दूसरा पढ़ना। इसके अलावा उसका और कोई शौक नहीं है। जब भी उसे समय मिलता है, वो सिर्फ पढ़ने बैठ जाती है। ऐश्वर्या की कामयाबी से केंद्रीय विद्यालय में जश्न का माहौल है। शिक्षकों और प्रधानाचार्य ने ऐश्वर्या को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी है। ऐश्वर्या ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

About Samar Saleel

Check Also

भाषा विवि में हुआ इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन

लखनऊ।  ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में इंजीनियरिंग संकाय द्वारा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन ...