Breaking News

Mohankheda : जैन समाज का तीर्थस्थल

मध्य प्रदेश के धार जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमिटर दुर इंदौर- अहमदाबाद राजमार्ग पर राजगढ़ के समीप Mohankheda मोहनखेड़ा जैन समाज का एक प्रमुख श्वेताम्बर तीर्थ स्थल है। समय-समय पर मोहनखेड़ा में अनेक चमत्कार हुए है। जैन समाज की अटूट आस्था मोहनखेड़ा तीर्थ से जुड़ी हुई है।

जैन समाज के छोटे-बड़े मंदिरों के साथ ही यहां पर जैन समाज के 68 वें गुरूदेवेश श्री राजेन्द्र सूरीश्वर जी महाराज साहब का विशाल समाधी मंदिर बना हुआ है। हर वर्ष गुरु सप्तमी पर यहां मेला लगता है। इस दिन यहां देशभर सहित विदेश से भी गुरू भक्त दर्शन- वंदन करने पहुंचते है। मोहनखेड़ा जैन तीर्थ पर कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां एवं फिल्मी अभिनेता भी अपना शीश झुकाने पहुंच चुके है। राजेन्द्र सूरीश्वर जी के सामने जो भी मन्नत रखते हैं वह पूर्ण होती है।

Potato स्माइली को बनाये ऐसे

Mohankheda तीर्थ स्थल का नाम

बताया जाता है कि Mohankheda मोहनखेड़ा तीर्थ स्थल का नाम पहले खेड़ा हुआ करता था। यहां आसपास जंगल था। राजेन्द्र सूरीश्वरजी ने मोहनखेड़ा में आदिनाथ भगवान के मंदिर का निर्माण करवाया था। जैन समाज के 68 वें गुरूदेवेश श्री राजेन्द्र सूरिश्वरजी म.सा. जावरा से विहार करते हुए राजगढ़ पहुंचे थे। राजगढ़ में 21 दिसंबर 1906 को पोष सुदी सप्तमी के दिन राजेन्द्र सूरीश्वरजी ने अंतीम सांस ली थी।

जिसके बाद समाजनों ने मोहनखेड़ा में उनका अंतिम संस्कार कर समाधी मंदिर की स्थापना की। समाजजनों ने तीर्थ का समय-समय पर विकास किया। आज माहेनखेड़ा तीर्थ पर स्वर्ण मंदिर का निर्माण हो चुका है। प्रतिदिन यहां गुरूभक्तों का आवागमन रहता है। तीर्थ पर दादा गुरूदेव राजेन्द्र सूरीश्वरजी, यतिन्द्र सूरीश्वरजी, विद्याचन्द्र सूरीश्वरजी, हैमेन्द्र सूरीश्वरजी की समाधी के साथ-साथ आचार्य रविन्द्र सूरीश्वरजी के समाधी मंदिर का भी निर्माण हो चुका है।

कई राजनीतिक हस्तीयां एवं फिल्म अभिनेता पहुंच चुके है-

मोहनखेड़ा जैन तीर्थ पहुंचने हेतु राजगढ़ से गुरु भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था रहती है। राजगढ़ में मोहनखेड़ा पेढ़ी के नाम से विश्राम गृह है जहां से मोहनखेड़ा जाने हेतु गुरूभक्तों के लिए वाहन व्यवस्था रहती है। मोहनखेड़ा तीर्थ पर कई राजनीतिक हस्तियां भी दर्शन करने पहुंच चुकी है।

पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां यहां अपनी मनोकामना लेकर अपना शीश झुका चुके हैं। साथ ही फिल्मी अभिनेता सनी देओल, मशहूर गायक दलेर मेहंदी सहित कई फिल्मी हस्तियां भी मोहनखेड़ा पहुंच चुके है। हर वर्ष बड़े सेलेब्रेटी का यहां आना-जाना लगा रहता है।

 

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी ...