Breaking News

Virat और रिषभ एक साथ आए नजर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर्स Virat विराट कोहली और रिषभ पंत भारत की प्रमुख वेलनेस फर्म्स में से एक हिमालया ड्रग कंपनी से अनुबंधित हुए। इन दोनों को हिमालया मेंस फेस केयर रेंज का आधिकारिक ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया।

Virat और रिषभ पंत इस कंपनी के

Virat और रिषभ पंत इस कंपनी के एड में रैपर के अंदाज में नजर आए। वे इस वीडियो में ’लुकिंग गुड और लविंग इट’ कहते हुए दिख रहे हैं। विराट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गुरुवार दोपहर को इस एड का वीडियो जारी किया। पंत ने बुधवार को इस वीडियो का 9 सेकंड का हिस्सा अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि वे विराट कोहली द्वारा मना करने के बाद भी उत्सुकतावश यह वीडियो लीक कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि इस बारे में पूरी जानकारी के लिए गुरुवार को विराट का ट्विटर पेज देखें। वैसे पंत द्वारा बिना आवाज का वीडियो पोस्ट करना भी पब्लिसिटी कैंपेन का हिस्सा माना जा रहा है।

विराट ने कहा, हिमालया एक भरोसेमंद ब्रांड है और यह मेरे पसंदीदा ब्रांड्स में से एक हैं। मैं लंबे समय से हिमालया के उत्पादों का उपयोग कर रहा हूं। मैं इस कंपनी के साथ लंबी साझेदारी की उम्मीद करता हूं।

रिषभ पंत ने आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी बजाए दिनेश कार्तिक को चुना गया था, कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान कार्तिक का आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। पंत को वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने जाने को लेकर सिलेक्टर्स की बहुत आलोचना हुई थी। आईपीएल के बाद विराट और रिषभ पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

केकेआर ने रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को एक रन से हराया, रसेल ने झटके तीन विकेट

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हुआ। दोनों टीमों के ...