Breaking News

नौजवान अभी से 2022 की तैयारी में जुट जाएं : अखिलेश

लखनऊ। नौजवानों को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 की तैयारी आज से ही करने में जुट जाये। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराने का अभियान जोर शोर से चलाया जाना है। उन्होंने राज्य की जनता का गठबन्धन पर भरोसा करने के लिए आभार जताया है।

भाजप राज में जनता की हालत बहुत खराब

समाजवादी पार्टी के डोर-टू-डोर अभियान के कार्यकर्ताओं की बैठक आज पार्टी मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ में हुई। बैठक में विभिन्न विश्वविद्यालयों के सैकड़ों युवा नेता शामिल थे। श्री यादव ने कहा कि भाजप राज में जनता की हालत बहुत खराब है। सभी लोग परेशान है। भाजपा ने बेरोजगारी में वृृद्वि करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। किसान बदहाल है, उससे जो वादे किए गए, पूरे नहीं हुए हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। नोटबंदी और जीएसटी जैसे निर्णय ने पूरी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। व्यापारी समाज को असुविधा में फंसा दिया है।

महापरिवर्तन के लिए संघर्ष जारी

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने गठबन्धन समर्थकों को चुनावो से वंचित करने की साजिश रची, पर जनता का विश्वास गठबन्धन पर होने से वे विफल रहे। भाजपा की बदनामी गांव-गांव में है। अब महापरिवर्तन के लिए संघर्ष जारी रखना है। समाजवादी पार्टी के पास अपनी विचारधारा, सक्षम नेतृृत्व और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की फौज है, भाजपा जुमलेबाजी से लोगों को भटकाने-बहकाने के काम में माहिर है। इसलिए उनको जवाब देने के लिए समाजवादियों को रक्षात्मक रणनीति के बजाय आक्रामकता का रास्ता अपनाना होगा। युवा नेतृृत्व को वास्तविक तर्को से लैस रहना चाहिए।

जातिवाद का जहर भी भाजपा

श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर अभियान चलाने के लिए बधाई दी और कहा कि आपने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जो गति दी वह सराहनीय है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र की मजबूती में यकीन रखती है। हमें अपना काम ईमानदारी से करना है और समाज को समाजवाद की विचारधारा के अनुरूप तैयार करना है। महापरिवर्तन के लिए इस अभियान को पूरी ताकत से चलाना है। इस कार्य में निष्ठा से जुड़े कार्यकर्ताओं का समायोजन भी किया जाएगा। उन्होंने अंत में कहा कि भाजपा ने सामाजिक विभाजनकारी नीति अपनाते हुए समाज को बांटने और उसमें नफरत फैलाने का काम किया है। भाजपा अफवाहें फैलाती है और एक झूठ को बार-बार दुहराती है ताकि सच्चाई पर पर्दा पड़ जाए। लोग भ्रमित हो जाएं। जातिवाद का जहर भी भाजपा फैलाती है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नौजवानों को भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ वैचारिक अभियान चलाने में जुट जाना चाहिए।

गठबन्धन के समर्थकों में परस्पर तालमेल

अभियान से जुड़े युवाओं ने कहा कि सामाजिक न्याय में सभी का सम्मान है इसी कारण अखिलेश यादव पर सभी का भरोसा मजबूत हुआ है। गठबन्धन में महत्वपूर्ण भूमिका का श्रेय अखिलेश यादव को देते हुए युवाओं ने एक स्वर में कहा कि जमीनी सच्चाई यह है कि गठबन्धन के समर्थकों में परस्पर विश्वसनीय तालमेल हुआ है।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...