Breaking News

चौ० चरण सिंह की 32वीं पुण्यतिथि पर देश भर में Tribute सभा का आयोजन

नई दिल्ली/लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा चौ० चरण सिंह की 32वीं पुण्यतिथि देश की राजधानी दिल्ली एवं प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश भर में श्रद्वा के साथ मनायी गयी। दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री चौ० चरण सिंह के समाधि स्थल ‘किसान घाट’ रालोद अध्यक्ष चौ० अजित सिंह ने दिवंगत नेता की समाधि पर श्रद्धांजलि (Tribute) अर्पित किया। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चौ० साहब की प्रतिमा के सम्मुख हवन पूजन व माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्वा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा चौपाल, गोष्ठियां, फल वितरण, रक्तदान, वस्त्र वितरण भी किया गया।

वर्तमान समय में सरकारों द्वारा किसानों की उपेक्षा

इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया तथा पार्टी मुख्यालय में चौ० साहब की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने विधान भवन स्थित चौ० साहब की प्रतिमा पर भी माल्र्यापण करके उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय पर वर्तमान राजनैतिक परिवेश में चौ० चरण सिंह के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि चौ० चरण सिंह पूरे देश में किसान मसीहा के नाम से जाने जाते हैं उन्होंने आजीवन किसानों, मजदूरों, अकलियतों तथा समाज के पिछड़े वर्गो के हक के लिए संघर्ष किया परन्तु वर्तमान समय में सरकारों द्वारा किसानों की उपेक्षा ही देखने को मिलती है।

आज किसान उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि चौ० साहब ने किसानों की आवाज को बुलंद करके बड़ी से बड़ी ताकतों को झुका दिया था। लेकिन आज किसान उद्योगपतियों और पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर रह गया है जिसकी जिम्मेंदार वर्तमान सरकार एवं राजनैतिक वातावरण हैं।

इस अवसर पर रालोद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, छात्र रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, महिला प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 कृष्णा जायसवाल, प्रदेश सचिव मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, एमए आरिफ, युवा रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी प्रताप सिंह, अजय मिश्रा, छात्र के प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक श्रीवास्तव, अजय कश्यप, सम्राट सिंह चौहान, गोविंद सिंह चंदेल, अभिषेक बाजपेई, रिजवाना, सूरज, हरपाल सिंह यादव, प्रमोद शुक्ला, विश्वनाथ आदि रालोद नेता मौजूद रहें।

About Samar Saleel

Check Also

भीख मांगने वालों ने कुचला महिला का सिर, स्टेशन की पार्किंग में फेंका; मामूली विवाद पर वारदात को दिया अंजाम

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की धौली प्याऊ पार्किंग ...