Breaking News

नियम ताक पर रख,अधिकारी हुए नतमस्तक!

लखीमपुर खीरी. मोहम्मदी ब्लाक परिसर में आज प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख मोहम्मदी आशीष रस्तोगी ने की। कार्यक्रम के दौरान एक अजीबोगरीब वाक्य भी सामने आया जहां उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी अपनी मर्यादा भूलकर विधायक मोहम्मदी लोकेंद्र प्रताप सिंह के सामने नतमस्तक होते नजर आए। इतना ही नही खुद मंचासीन वीडियो मोहम्मदी ए.के. सिंह भी विधायक के चरणों में झुके नजर आए। कहने को तो इसे शिष्टाचार बताकर कर इस कृत्य को पाटने का प्रयास किया गया,लेकिन लगता है मोहम्मदी की ब्यूरोक्रेसी अपना कर्तव्य भूल सत्ता के हाथों की कुंजी बनने में ही अपनी भलाई समझती है। शायद यही वजह है कि सारे नियम ताक पर रखते हुए यहां के अधिकारीगण नेता और विधायक के समक्ष नतमस्तक होकर उनकी हां में हां मिलाते हुए अपनी-अपनी कुर्सी बचाने में जुट गए हैं।

रिपोर्ट: सुखविंदर सिंह

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...