Breaking News

MLA Dr. Neeraj Bora ने दिलाया वृक्षारोपण का संकल्प

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जानकीपुरम वार्ड-2 के पांच पार्कों में मंगलवार को वृक्षारोपण अभियान चलाकर 200 वृक्ष लगाये गये। इस अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे भाजपा MLA Dr. Neeraj Bora ने वृक्ष लगाकर पर्यावरण को बचाने और स्वस्थ बनाने का संदेश दिया। अभियान में क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा के साथ पार्षद खूशबू राखी मिश्रा, भाजपा नेता दीपक मिश्रा व भारतेन्दु हरिशचन्द्र वार्ड के पूर्व पार्षद बृज किशोर पाण्डेय ने चितवन पार्क में पीपल का वृक्ष लगाया। विधायक डा. नीरज बोरा ने लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने व पॉलीथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई।

MLA Dr. Neeraj Bora, पार्षदों व अधिकारियों के साथ लोगों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

इस मौके पर पार्षद, अधिकारियों व स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक वृक्ष लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर एकता पार्क, भृगु वाटिका, चितवन पार्क, भुईयन माता पार्क व एच-वन पार्क में पीपल, नीम, अशोक, चितवन, हरसिंगार, कनेर व फाइकस के पौधे लगाये गये। पार्षद खुशबू राखी मिश्रा ने बताया कि सभी पार्को में वृक्षों की देखरेख नगर निगम उद्यान विभाग के कर्मचारी करेंगे। कार्यक्रम में नगर निगम के उद्यान अधीक्षक राजू चौरसिया व जोन-3 के जोनल अधिकारी राजेश गुप्ता के अलावा नन्दलाल मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश सिंह, प्रदीप तिवारी, अमित त्रिपाठी, आलोक गुप्ता, सुषमा त्रिपाठी, पी.एन. सिद्दीकी व सतीश यादव के साथ स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...