Breaking News

Trauma Center में डॉक्टरों और कर्मचारियों में​ भिड़ंत

यूपी की राजधानी में डॉक्टरों और कर्मचारियों में गुरूवार को जंग छिड़ गई। Trauma Center में डॉक्टरों और कर्मचारियों के बीच हुए ​झगड़े के बाद ओपीडी के मरीजों को बेहाल छोड़कर सभी अपने अपने में ​मस्त दिखाई पड़े। वहीं मरीज परेशान और बेहाली की मार झेलते रहे। वहीं डॉक्टरों और कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद ट्रामा सेंटर की ओपीडी में ताला जड़ दिया गया।

Trauma Center, जिलों से लेकर राजधानी तक अफसर और कर्मचारी मस्त

आये दिन काम को लेकर डॉक्टरों और कर्मचारियों में कहा सुनी और तू तू मै मै का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अगर काम की बता करें तो फाइले धूल फांक रही हैं। लेकिन अफसर और कर्मचारी सब अपने में मस्त हैं।

मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस

ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों और कर्मचारियों के बीच झगड़े के बाद बढ़ती रार को देखते हुए पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। लेकिन उसके बाद भी कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन जारी रखा। पुलिस कर्मचारियों को शांत कराने में लगी रही।

विरोध प्रदर्शन से मरीजों को झेलनी पड़ी परेशानियां

डॉक्टरों और कर्मचारियों की इस भिड़ंत में कई मरीज जो गंभीर स्थिति में थे उन्हें मुशीबतों का सामना करना पड़ा। वहीं झगड़े और विरोध प्रदर्शन के बाद मची अफरा तफरी से मरीज घंटों बेहाल रहे। जिससे मरीजों को इलाज मिलने के बजाय परेशान होना पड़ा।

मामले की स्थिति के लिए वीडियो लिंक देखें—

https://www.facebook.com/kskuldip/videos/1537400703035707/?t=59

 

 

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...