Breaking News

Arjun Tendulkar: अंडर-19 में चुने जाने पर इंग्लिश क्रिकेटर ने दी बधाइयां

Arjun Tendulkar अंडर-19 में चुने गये हैं। श्रीलंका दौरे पर जाने वाली अंडर-19 टीम में वह स्क्वैड के सदस्य होंगे, जो चार दिसवसीय मैच खेलेंगे। इस टीम की कप्तानी अर्जुन रावत के हाथों में हैं। अर्जुन रावत दिल्ली के विकेट कीपर बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के टीम में चयन के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। 18 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन पिछले साल कूच बिहार ट्रॉफी में मुंबई अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे थे। जहां उन्होंने 18 विकेट हासिल किए थे। जैसे ही अर्जुन तेंदुलकर के अंडर 19 टीम में चुने जाने की खबर सामने आई लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें और सचिन तेंदुलकर को बधाई देना शुरू कर दिया।

Arjun Tendulkar, इंग्लैंड महिला टीम की सदस्य डेनियल व्याट ने दी शुभकामनाएं

इंग्लैंड की महिला टीम की सदस्य डेनियल व्याट ने भी अर्जुन तेंदुलकर को शुभकामनाएं दी हैं। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी डेनियल व्याट ने जूनियर टीम में चुने जाने पर अर्जुन तेंदुलकर को बधाई दी है। दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटी हैं। उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाला। उन्हें पता चला कि सचिन तेंदुलकर के बेटे का जूनियर टीम में चयन हो गया है। वह इस खबर को सुनकर बहुत खुश हुई। उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को सोशल मीडिया पर विवाह का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद वह भारत में काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं।

About Samar Saleel

Check Also

RCB के कप्तान ने हार के लिए सिराज एंड कंपनी को ठहराया कसूरवार, हार्दिक ने बुमराह-सूर्या की तारीफ की

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को लगता है कि उनकी टीम के गेंदबाजी ...