Breaking News

CO Vineet Singh की मौजूदगी में संपन्न हुआ रोजा इफ्तार पार्टी

ऊँचाहार। कल शाम देर रात ऊँचाहार के हजरतगंज तिराहा पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें CO Vineet Singh  विनीत सिंह तथा ऊँचाहार कोतवाल धनंजय सिंह रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।

हम सब एक हैं, एक साथ मिलकर रहना चाहिए : CO Vineet Singh

रोजा इफ्तार पार्टी में हिंदू मुस्लिम सारे लोग शामिल हुए। इफ्तार पार्टी में CO Vineet Singh ने कहा कि हमें आपस में प्रेम भाव बना के रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं, एक साथ मिलकर रहना चाहिए। साथ रहने से आपसी प्रेम और सद्भाव एवं भाईचारा बढ़ता है।

सीओ साहब ने लोगों से अपील की कि ईद के मौके पर आपसी सद्भाव बना के रखना और हंसी खुशी से एक दूसरे से मिलकर ईद का त्योहार मनाया जाए। किसी प्रकार का आपसी विवाद व द्वेष नहीं होना चाहिए।

रोजा पार्टी का आयोजन….

रोजा पार्टी का आयोजन मोहम्मद जुबैर खान युवा समाजसेवी पत्रकार एवं मोहम्मद नफीस खान पूर्व बीडीसी सवैया हसन ने किया। रोजा इफ्तार पार्टी में हिंदू मुस्लिम मिलाकर तकरीबन 500 के ऊपर लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ऊँचाहार मंडल अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, भाजपा नेता अभिलाष चंद्र कौशल उपाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल रायबरेली, पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी एवं ग्राम प्रधान सवैया धनी, राजेश कुमार मौर्य, कमलेश सिंह ब्लाक प्रमुख ऊँचाहार, धर्मेंद्र सिंह मौर्य अध्यक्ष व्यापार मंडल ऊंचाहार, अखिलेश मौर्य ग्राम प्रधान रामसांडा, अमर बहादुर यादव प्रधान पति दौलतपुर, जयप्रकाश तिवारी वरिष्ठ समाजसेवी आदि सैकड़ों की संख्या में मुकीन खान, हसनैन खान, कमल यादव, हरि चौरसिया, तेज बहादुर यादव, नौशाद खान,चांद बाबू, आनंद कुमार सोनी, अतीक खान के इस कार्यक्रम में शामिल रहे।

 

दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...